राशिफल

20 फरवरी 2019 : जानें बुधवार (फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि) का राशिफल

मेष
आज आपके काम मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको ही फायदा होगा। किसी भी काम को करने में पूरा मन लगेगा। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको नए काम के लिये कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज खुद को शांत रखने की भी कोशिश करेंगे। आपको कई तरह के अनुभव मिल सकते हैं। आप नए कामों की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको साथ वाले लोगों से अच्छी सलाह मिल सकती है। लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाएं, रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष
आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आपको अपने लोगों का साथ मिलेगा। किसी काम में थोड़ी-सी भी कोशिश करेंगे, तो किस्मत से आपको उसका पूरा फल जरूर मिलेगा। आज आप बेहद व्यवहारिक रहेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपका दिन मंगलमय रहेगा।

मिथुन
आज थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। अपनी बात को सकारात्मक ढंग से लोगों के सामने रखेंगे, तो फायदा होगा। गाय को रोटी खिलाएं, मेहनत रंग लायेगी।

कर्क
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। किसी भी काम को शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से राय-मशविरा कर लेने से अच्छा रहेगा। आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रहेंगे। कोई बात साफ ढ़ंग से न कह पाएं। धैर्य और संयम रखने से सफलता मिल सकती है। परिवार की समस्या हल हो सकती है। गायत्री मंत्र का पाठ करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

सिंह
आज आपको अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार में सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से सफर पर जाना पड़ सकता है। कुछ पुराने मामले सुलझ सकते हैं। किसी एक ही विषय पर ध्यान देंगे, तो बेहतर रहेगा। दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है। नये लोगों से मित्रता बढ़ सकती है। सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपका दिन खुशनुमा रहेगा।

कन्या
आज लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। सेहत बेहतर बना रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। सोचे हुए सभी काम समय से पूरे होंगे। व्यापार में बड़ा लाभ होगा। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

तुला
आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर अचानक थोड़ा खर्च करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं। आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में स्थिर रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग है। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा। संतान की ओर से खुशियाँ प्राप्त हो सकती है। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

धनु
आज आप परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े-बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। वित्तीय पक्ष मजबूत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे।

मकर
इस राशि के लवमेट वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। सारे काम इच्छानुसार पूरे होने में परेशानी आ सकती है। ऑफिस के किसी काम में आप व्यस्त हो सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपके सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कुंभ
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। पैसों के क्षेत्र में कुछ अच्छे मौके मिलेंगे| साथियों से सहयोग मिलेगा। आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, लाभ के अवसर मिलेंगे|

मीन
आज नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। आप ज्यादातर मामलों में सफल हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवन के प्रति आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपके सभी काम बनेंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

1 जुलाई 2021 : जानें गुरुवार का राशिफल

2 नवम्बर 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

26 जनवरी 2023 : जानें गुरुवार का राशिफल