हिसार

एनएचएम कर्मी हड़ताल : 377 में से 367 कर्मियों की सेवाएं की समाप्त

हिसार,
सिविल सर्जन डॉ. दयानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने के बावजूद कर्मियों का हड़ताल करना असंवैधानिक है। सभी कर्मचारियों को सर्विस बाय-लॉज के अनुसार वार्षिक वेतन वृद्धि, डीए व अन्य लाभ निरंतर दिए जा रहे हैं जिनसे हरियाणा सरकार पर प्रतिवर्ष 110 करोड़ रुपये का वित्तीय भार बढ़ा है।
सिविल सर्जन ने कहा कि नेशनल हैल्थ मिशन के कर्मचारी 5 फरवरी से असंवैधानिक रूप से हड़ताल पर चल रहे हैं। इससे पहले भी ये कर्मचारी पिछले 2 वर्ष के दौरान 10 बार हड़ताल पर जा चुके हैं जबकि इनके लिए 1 जनवरी 2018 से सर्विस बाय-लॉज बना दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह खेद का विषय है कि बार-बार समझाए जाने के बावजूद कर्मचारी अपनी सेवाओं पर नहीं लौट रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जिला में 377 कर्मचारी निरंतर हड़ताल पर बैठे हैं। उनके इस अडिय़ल रवैये को गंभीरता से लेते हुए अब तक 367 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। एनएचएम के अंतर्गत एसएनसीयू, लेबर रूम तथा आपातकालीन सेवाओं को जिला में कार्यरत नियमित कर्मचारियों के माध्यम से सुचारू ढंग से चलाने के पर्याप्त प्रबंध कर लिए गए हैं। एंबुलेंस सेवाओं पर कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों की भरपाई के लिए एनएचएम एंबुलेंस पर नियमित चालकों, हरियाणा रोडवेज व आउटसोर्सिंग माध्यम से पर्याप्त संख्या में चालक जुटा लिए गए हैं जिससे सभी सेवाएं सुचारू ढंग से चल रही हैं।
उन्होंने हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों से पुन: आह्वान किया है कि वे अपने अडिय़ल रवैये को छोडक़र तुरंत अपनी सेवाओं पर लौटें। जिन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त हो जाएंगी उन्हें किसी भी हालत में पुन: सेवाओं में नहीं लिया जाएगा जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Related posts

हिसार : सेक्टर 16/17 की झुग्गियों में लगी भयंकर आग, करीब 10 एलपीजी सिलेंडरों में हुआ ब्लास्ट

जिला में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमण का एक भी मामला नहीं : उपायुक्त

पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिïगत पौधारोपण जरूरी : उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk