गुरुग्राम

गोली मारकर युवक की हत्या, पुलिस जुटी मामले की जांच में

गुरुग्राम,
दौलताबाद के शमशान घाट के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, दौलताबाद निवासी सचिन की सोमवार रात अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। देर रात ग्रामीणों को उसका शव शमशानघाट के पास पड़ा मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि परिजनों के बयान लिए जा रहे है। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

आसमान से शिव मंदिर पर गिरी आफत, बाल—बाल बचे श्रद्धालु

हरियाणा में मारुति लगायेगी तीसरा प्लांट, 1400 एकड़ जमीन होगी आवंटित

Jeewan Aadhar Editor Desk

पॉलिटेक्निक स्टूडेंट को ब्लैकमेल कर किया 20 बार रेप, आरोपी को कोर्ट ने भेजा जेल