हिसार

पुलवामा शहीदों की स्मृति में 46 ने किया रक्तदान

आदमपुर (अग्रवाल)
पुलवामा शहीदों की स्मृति में आदमपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हिसार रेडक्रास सोसायटी की टीम ने 46 रक्तदाताओं का रक्त संगृहित किया। सीसवाल की एन.एस.एस. इकाई द्वारा लगाए गए शिविर का शुभारंभ जिला एन.एस.एस. प्रभारी नरेंद्र दुहन ने किया।
कार्यक्रम अधिकारी अशोक वशिष्ठ ने बताया कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर आयोजित इस शिविर में शिक्षकों, स्वयंसेवकों व रक्तदाताओं द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यापक दिनेश गर्ग ने 27वीं बार रक्तदान किया। इस मौके पर प्राचार्य कैलाश सैनी, प्राध्यापक राकेश शर्मा, दिनेश गर्ग, पवन कुमार, मुकेश, लोकनारायण कौशिक, मनोज शर्मा, कृष्ण कुमार, राधेश्याम, राजकुमार, सुरेंद्र, वेदपाल, धर्मपाल, कृष्ण, पूनम, रेखा, संजू, रेणू, पवन बंसल, मयंक धमीजा, पृथ्वी सिंह सहित अनेक स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

वातावरण एवं ध्वनि प्रदूषण स्वास्थ्य के लिये खतरा, लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई करें : आईजी

Jeewan Aadhar Editor Desk

15 अक्टूबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

आदमपुर : जवाहर नगर में महिला हुई कोरोना पॉजिटिव

Jeewan Aadhar Editor Desk