हिसार

मील का पत्थर साबित होगी इनेलो की हांसी रैली- गंगवा

हिसार,
नलवा से विधायक रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि इनेलो की ओर से शुक्रवार एक मार्च को हांसी की नई सब्बी मंडी में होने वाली जन अधिकार रैली प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय लिखेगी। यह रैली इनेलो के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी, जिसमें बतौर मुख्य वक्ता चौधरी ओमप्रकाश चौटाला कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने का काम करेंगे। विधायक गंगवा गुरूवार को रैली को लेकर हलके के गांव दाहिमा, भोजराज, गुंजार, बालावास, नलवा, दुभेठा, बाड्या, जाटान, बाड्या ब्राह्माणन, भर्री, हरिता, बुरे व आजाद नगर में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपते हुए हांसी रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। विधायक गंगवा ने कहा कि इनेलो की नीतियोंं के प्रति आज हर वर्ग साथ खड़ा है। इनेलो इस रैली के माध्यम से लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान का आगाज करेगी, जिसके उपरांत इनेलो कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचकर इनेलो की नीतियों का जन जन तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर उनके साथ हलका प्रधान सतपाल काजला, राष्ट्रीय सचिव चतर सिंह स्याहड़वा, प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर वर्मा, किताब सिंह देवां, अनिल डांगी सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
राजनीति के समाचार..घटनाएं..पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे। देश—विदेश की राजनीति..क्रांति से लेकर राजनीति इतिहास—सब कुछ..बस एक क्लिक करके पढ़े।

Related posts

मिर्चपुर के फौजी की सड़क दुर्घटना में मौत, गांव में छाया मातम

Jeewan Aadhar Editor Desk

दिव्यांगों को यूडीआईडी देगी अलग पहचान,आदमपुर में सैंकड़ों दिव्यांगों ने दिए आवेदन

प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी समस्याओं के समाधान के लिये 28 को लगेगा विशेष कैंप : डा जेके आभीर

Jeewan Aadhar Editor Desk