हिसार

बस अड्डे पर कर्मचारी को युवकों ने पीटा, बाइक से टक्कर मार किया घायल

हिसार,
बस स्टैंड पर कानून व्यवस्था को बनाने की कोशिश कर रहे कर्मचारी को बाइक सवारों ने पीटकर घायल कर दिया। घायलावस्था में कर्मचारी को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 2 आरोपियों को रोडवेज कर्मचारियों ने मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, जीएम आदेश के अनुसार रोडवेज कर्मचारी सतबीर सिंह बस स्टैंड के मुख्यगेट पर बाइक सवारों को अड्डे परिसर पर प्रवेश करने से रोक रहा था। इस दौरान एक बाइक एचआर12क्यू 1850 पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। सतबीर सिंह ने दोनों को गेट के बाहर रोका तो दोनों बहस करने लगे। बाद में उन्होंने अपने 5/6 दोस्तों को मौके पर बुला लिया और सतबीर सिंह को बाइक से टक्कर मार दी। इससे सतबीर सिंह गिर गया। इस पर युवकों ने लातों से उसे पीटना आरंभ कर दिया।
शोर सुनकर मौके पर रोडवेज के अन्य कर्मचारी पहुंचे। कर्मचारियों को आता देख बाकि युवक तो मौके से भाग गए लेकन दो युवकों को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों युवकों को बस अड्डा चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।

Related posts

महाबीर कालोनी जलघर में फिर हुआ हादसा, राजेश हिन्दुस्तानी लंबे समय से उठा रहे जलघर की दीवारों को ऊंचा करने की मांग

Jeewan Aadhar Editor Desk

एलआईसी कर्मचारियों ने रखा कामकाज ठप्प, नारेबाजी व प्रदर्शन कर हड़ताल में की भागीदारी

एचएयू के छह छात्रों की हुई कैंपस प्लेसमेंट, आईडीबीआई बैंक में हुआ चयन