हिसार

शहीदी दिवस पर तलवंडी राणा युवा क्लब ने गांव में शहीदों का मंदिर बनवाने का लिया निर्णय

अगले शहीदी दिवस तक मंदिर का निर्माण किया जाएगा पूरा, शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की प्रतिमा की जाएगी स्थापित

हिसार,
शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में गांव तलवंडी राणा युवा क्लब ने गांव में स्थित राधेश्याम सोरठ शहीद स्मारक पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को श्रद्धांजलि देकर नमन किया गया। इसके साथ ही देश की आजादी के लिए शहादत देने वाले शहीद राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह की प्रतिमा एक साथ बनवाने की मांग भी युवा क्लब ने उठाई।
युवा क्लब ने शहीदी दिवस पर निर्णय लिया कि गांव तलवंडी राणा में शहीदों का मंदिर बनवाया जाएगा। क्लब के सदस्यों ने निर्णय लिया कि अगले शहीदी दिवस तक शहीदों का मंदिर बनवाया जाएगा जिसमें शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की मूर्ति रखी जाएगी। इस मौके पर समाजसेवी प्रदीप खटाना, दीपक अदाना, मोनू बावता, संदीप सेन, ईश्वर सेन, अजय कंवर व नरसी चावड़ा आदि मौजूद थे।

Related posts

21 मई 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

सालासर धाम में प्राध्यापक राकेश को मिला रक्तदान प्रेरक सम्मान

दिव्यांग पुर्नवास एवं स्वास्थ्य केंद्र ने अग्रसैन स्कूल में लगाया दांतों व आंखों का कैम्प, सैंकड़ों बच्चों ने कराई जांच

Jeewan Aadhar Editor Desk