फतेहाबाद

नागरिक हस्पताल के बाथरुम में मिला युवक का शव, पुलिस जुटी जांच में

फतेहाबाद (संवाद)
नागरिक अस्पताल के बाथरूम (पुरूष शौचालय) में 26 साल के एक युवक की लाश मिलने से आज सुबह सनसनी फैल गई। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। बस अड्डा चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
बाद में,सिटी थाना से मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी रामकिशन ने बताया कि मृतक युवक की उम्र करीब 26 साल की बताई जा रही है। मृतक की पहचान फतेहाबाद के ही संन्यास आश्रम रोड निवासी विरेंद्र के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी ने बताया कि मौके से शव के पास मेडिकल सीरिंज बरामद हुई हैं। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि युवक की मौत नशे की डोज लेने की वजह से हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोटस्मार्टम के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं अस्पताल के ड्यूटी ऑफिसर डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि आज सुबह पता चला कि अस्पताल के टॉयलेट में एक युवक बेसुध पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस मृतक युवक के संंबंध में आगामी जांच कर रही है।

Related posts

रिहर्सल: एडीसी ने किया गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन

Jeewan Aadhar Editor Desk

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के गृहक्षेत्र में अवैध शराब माफिया के ड़र कोई नहीं छुड़ा रहा शराब का ठेका

प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन की तरफ से एसडीएम कार्यालय में दिया गया ज्ञापन