रोहतक

बाप ने दो बेटे को जहर देकर स्वयं निगला जहर, बाप—बेटे की दर्दनाक मौत

रोहतक,
महम के वार्ड नम्बर 8 में एक पिता ने अपने 2 मासूम बेटों को जहर देकर स्वयं भी जहर का सेवन कर लिया। गंभीरावस्था में सभी को पीजीआई रोहतक में ले जाया गया। जहां पर बाप और एक बेटे की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, महम निवासी 35 वर्षीय बलवान पुत्र उमेद सिंह ने अपने 4 व 6 साल के बेटे को जहर दिया और उसके बाद स्वयं ने भी जहर का सेवन कर लिया। परिजनों को जब इसका पता चला तो सभी को तुंरत पीजीआई रोहतक में लेकर गए। उपचार के दौरान बलवान और उसके छोटे बेटे की मौत हो गई जबकि बड़े बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि पेट्रोल पम्प पर नौकरी करने वाला बलवान पिछले कुछ समय से घरेलू समस्याओं के चलते मानसिक तनाव में था। तनाव की स्थिती में उसने इस घटना को अंजाम दिया।

Related posts

जवाहर लाल कैनाल में 6 लोगो के शव मिलने से सनसनी

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोर्ट में गैंगवार की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार

पति ने होटल में किसी और के साथ पकड़ा, बीबी ने छोड़ा पति का साथ

Jeewan Aadhar Editor Desk