सोनीपत

गैस कटर से एटीएम काट 21 लाख रुपए ले उड़े चोर

सोनीपत,
चुनाव के समय जगह—जगह पुलिस अलर्ट के बाद भी चोरों के हौंसले काफी बुलंद है। इसी कड़ी में चोरों ने बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को निशाना बनाया और करीब 21 लाख रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर सीन ऑफ क्राइम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच आरंभ कर दी।
जानकारी के मुताबिक, गांव सादल कलां में लगे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीम को चोरों ने शटर पर लगे ताले को तोड़ दिया। बाद में, गैस कटर से एटीएम को काटकर नगदी निकाल ली। बैंक प्रबंधक के अनुसार मशीन में करीब 21 लाख रुपए थे। सही राशि का मिलान के बाद पता चल पायेगा।
वहीं पुलिस जांच अधिकारी का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Related posts

प्रदेश के प्रत्येक शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवायेगी सरकार—कविता जैन

राई स्पोर्ट्स स्कूल में संदिग्ध अवस्था में मिला छात्रा का शव, मृत छात्रा के गले पर मिले निशान

पंचायत ने करवाई मुनादी..कोई लड़की नहीं रखेगी मोबाइल और ना ही पहनेगी जींस