राशिफल

12 अप्रैल 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज घर पर अचानक मेहमान आ सकते हैं। आज नवरात्र के सातवें दिन पर माँ कालरात्रि आपके परिवार में सुख-शांति बनाये रखेगी। किस्मत का साथ मिलने से किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी। आप दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। आज कुछ ऐसे लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होगा, जो आपके बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में आपकी मदद करेंगे। आप किसी नये काम को शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। माँ कालरात्रि का आशीर्वाद लें, आपको सभी काम में सफलता हासिल होगी।

वृष
आज आपको अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। देवी कालरात्रि आपके जीवन से सभी बाधाएं दूर करेगी। पार्टनरशिप से जुड़े मामलों पर किसी से बातचीत होगी। दोस्तों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आज घरवालों की जरूरतें आपको आसानी से समझ में आयेगी। आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। देवी माँ को पुष्प अर्पित करें, धन में वृद्धि होगी।

मिथुन
आज के दिन आपको वित्तीय बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर गलतफहमी और गलत सूचना आपके व्यावसायिक रिश्तो को ख़राब कर सकती है। आज आपको कार्यस्थल पर अतिरिक्त अनुशासित रहने की आवश्कता पड़ सकती है। सतत प्रयासों के बाद चीजें आपके पक्ष में वापस आ सकती है। सकारात्मक रवैये को अपनाने की कोशिश करे। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ध्यान का विकल्प उचित रहेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जिस कारण आपको खुशी मिलेगी। वित्तिय मामलों पारिवार सहयोग रहेगा। यात्रा पर आपके नए संपर्क स्थापित हो सकते हैं।

कर्क
आज आपको मिश्रित देखने को मिल सकते हैं। चल रहे काम में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। आय स्थिर रहेगी लेकिन आपको कुछ अनावश्यक खर्च आपकी जेब पर असर डाल सकता है। दिन के उत्तर्रार्ध में चीजों में सुधार होगा और आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। आप कुछ प्रभावशाली संपर्क स्थापित करेंगे। विदेशी यात्रा कुछ अतिरिक्त प्रयास के साथ आगे बढ़ सकती है। संतान का विवाह संबंध पक्का हो सकता है।

सिंह
आज का दिन आप में से कुछ के लिए अति शुभ परिणामदायक हो सकता है। आप लंबित असाइनमेंट को पूरा करने में सक्षम होंगे। सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। उद्यमियों के लिए समय शुभ है। नए संघों का गठन भी किया जा सकता है जो आगे चलकर आपके लिए लाभकारी होंगे। अच्छी तरह से सोचा गया निर्णय आपको अच्छा लाभ देगा। पारिवारिक संबंध और बातचीत अच्छी रहेगी। शादी या जन्मोत्सव जैसे कार्यक्रम काआप हिस्सा बन सकते है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।

कन्या
कार्यस्थल पर अचानक विकास होगा और ये बदलाव आपके पक्ष में होंगे। आपका संचार कौशल मजबूत होगा और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। आप व्यस्त रहेंगे और गतिशील परियोजनाओं को पूरा करेंगे अथक प्रयास के साथ एक पारी की शुरुआत हो सकती है। यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो प्रयास जारी रखें और सफलता आपकी होगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत और सुरक्षित होंगे।

तुला
समाज में आपका यश बढ़ेगा। दफ़्तर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए अच्छा समय है, अपने प्रेम का आनंद लेंगे। कुंवारे लोगों की ज़िन्दगी में भी कोई विशेष व्यक्ति आएगा। घर में खुशियां दस्तक दे सकती है। वित्तिय मामलों में परिवार का सहयोग मिल सकता है। कोई भी वित्तीय फैसला लेने या शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले उस पर शांति से विचार करे। आप में ऊर्जा का संचार रहेगा लेकिन उसका उपयोग आपको सही दिशा में करना होगा। भागेदारी में अहंकार या क्रोध आपके रिश्ते तनावपूर्ण बना सकती हैं। आपको काम और परिवार के बीच अच्छा संतुलन बनाकर चलने की आवश्कता है।

वृश्चिक
इस समय आपकी सोचने-समझने की शक्ति मज़बूत रहेगी। यात्राएं आनंददायक और सुखद परिणामदायक होंगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी इसमें कुछ धन खर्च भी होगा। व्यापार में निवेश के लिए या नए कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए यह समय बहुत बेहतर है। आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं। सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्रों में कार्य करने वालों के लिए यह समय कुछ प्रतिकूलता लिए हुए है। धर्म के प्रति कुछ अरुचि उत्पन्न हो सकती है और भौतिकता की ओर रुझान बढ़ेगा जिससे बाद आप मानसिक थकान महसूस करेंगे।

धनु
आज व्यय की अधिकता रहेगी परन्तु आमदनी सिमित रहेगी। मानसिक तनावों को हावी ना होने दें। विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने की अपनी अद्भुत क्षमता का प्रयोग करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी में कोई काम ना करें। कहीं से अप्रत्याशित बुलावा आए तो वहाँ सोच समझ कर जाए, वहाँ कोई आपको हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकता है। युगल जातकों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। प्रेमी जोड़ों के रिश्तों में मधुरता रहेगी।

मकर
आज का दिन आप में कुछ लोगों के लिए मुश्किल भरा रह सकता है। आपको वांछित परिणाम देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रगति तय है। वरिष्ठों के साथ किसी भी तरह के तर्क से बचना आपके लिए अच्छा रहेगा। उत्तरार्ध में हालात बेहतर होंगे। जो समर्थन की कमी थी वह अब उपलब्ध होगी। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य, आपको परेशान कर सकता है। आप आध्यात्मिक खोज के लिए तत्पर रहेंगे। बच्चे अपने संबंधित क्षेत्र में सक्रियता से अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कुंभ
जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। संगीत आदि में रुचि रहेगी। आय में वृद्धि होगी। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करें आज कार्यभार बढे़गा। भूमि, आवास की समस्या बढ़ेंगी। धन वृद्धि की प्रबल संभावना है। आर्थिक चिंता से मन में असंतोष रहेगा। यात्राओं से भी लाभ मिलेगा।

मीन
इस अवधि में आप आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढे़गी। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी मेहनत का फ़ल आपको अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आनंददायी समय बीतेगा। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे। किन्तु संतान या उसकी शिक्षा को लेकर चिंता संभव है। प्रेम संबंध सुखद रहेगा। स्वास्थ्य के मोर्चे पर आपको सावधान रहने की आवश्कता है।

Related posts

28 January 2024 Ka Rashifal : आज 5 राशियों के जातकों पर रहेगी सूर्य देव की कृपा, जानें 12 राशियों का राशिफल

राशिफल: 18 मई2018, शुक्रवार

17 नवम्बर 2021 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk