पंचकूला

पुलिसकर्मी की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

पंचकुला,
शहर में पुलिस की पिटाई एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक मिलकर एक पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं। मामला छेड़छाड़ का बताया जा रहा है।
वायरल हुई इस वीडियो में लोग पुलिस वाले पर छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे हैं और उसे पीट रहे हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि यह वीडियो पंचकुला के माता मनसा देवी मंदिर का है लेकिन अभी तक इस वीडियो की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि यह वीडियो पंचकुला के माता मनसा देवी मंदिर का है या नहीं।
वीडियो में दो युवक पुलिसकर्मी पर महिला से छेड़छाड़ करने और पीछे करने का आरोप लगा रहे हैं और पुलिसकर्मी से कह रहे हैं कि वो महिला से माफ़ी मांगे। वहीं इस वीडियो में पुलिसकर्मी मारपीट से बचने की कोशिश करता नजर आ रहा है।पुलिस अधिकारी वायरल होते इस वीडियो पर फिलहाल चुप्पी साधे हुए है।

Related posts

भाजपा को भगाकर और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाकर ही रुकेगा साइकिल का पहिया

चंडीगढ़ में तेज हवाओं के साथ आई जोरदार बारिश, पंचकूला में ओले गिरे

कैप्टेन अभिमन्यु के घर आगजनी मामले में 29 जनवरी को होगी सुनवाई