सिरसा

पानी पीने से 2 की मौत, 4 की हालत गंभीर

सिरसा,
गांव कुसुम्भी में जहरीला पानी पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार की हालत गंभीर हो गई। उनका उपचार सिरसा के निजी अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच आरंभ कर दी।
जानकारी के मुताबिक, सभी एक साथ खेत में काम कर रहे थे। वहीं खेत में रखे मटके में भरा पानी सभी ने पीया। पानी पीने के बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी।
इसके बाद आसपास के लोगों को साहयता के लिए पुकारा। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई। चार बेसुध लोगों को ​अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बाद में पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस व स्वास्थय विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया और पानी को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया। पुलिस ने शवों को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Related posts

फसल अवशेष को जलाने पर जिलाधीश ने लगाया प्रतिबंध

जल जीवन मिशन : वर्ष 2022 तक हर घर में पहुंचाए जाएंगे नल व जल

ढाबे में चल रही थी जिस्मपरोसी… पुलिस वाले से ही कर बैठे 500 रुपए में सौदा

Jeewan Aadhar Editor Desk