राशिफल

4 मई 2019 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
आज आप माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। आपके व्यवहार से कुछ लोग काफी प्रभावित होंगे। कुछ नए लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिलने की संभावना है। आपसी विश्वास के सहारे आपके दाम्पत्य संबंधों में मजबूती आयेगी। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए आज का दिन खास है। आपको काम में सफलता मिलेगी। आपकी कोई खास इच्छा पूरी होगी। अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा होगा। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, आपकी सारी इच्छा पूरी होगी।

वृष
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही किसी जरूरी कामकाज में सफलता भी मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा। दोस्तों से किसी खास विषय पर बातचीत होगी। उनसे कुछ सीखने को मिलेगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। सेहत के मामले में आप फिट रहेंगे। कारोबारियों को विशेष लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। मंदिर में काले तिल दान करें, आपके कामकाज की गति बनी रहेगी।

मिथुन
आज मित्रों के साथ किसी मनोरंजक ट्रिप पर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे। इस राशि के आई. आई. टी. स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार है। आपके साथ सब अच्छा ही अच्छा होगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। आज आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से रूका हुआ ऑफिस का कोई जरूरी काम आज पूरा होने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। मंदिर में सरसों का तेल दान करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क
आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आप किसी काम के लिए योजना बनायेंगे। आपकी योजना सफल होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि होने की संभावना है। आज आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। आज व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे। सोशल साईंस के स्टूडेंट्स अपने दोस्तों के साथ किसी सब्जेक्ट को लेकर चर्चा करेंगे। अपने गुरु को कुछ गिफ्ट करें, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा।

सिंह
आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। समाज में आपकी एक अलग ही पहचान बनेगी। आज आर्थिक रूप से लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करने की जरूरत है। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जायेंगे। इससे बच्चे खुश नजर आयेंगे। आप किसी नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको रिश्तों में गलतफ़हमी लाने से बचना चाहिए। पीपल के वृक्ष को छूकर प्रणाम करें, धन लाभ होंगे।

कन्या
आज पार्टनर के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। आज पहले किसी काम में की गई मेहनत रंग लायेगी। करियर में आपको पूर्ण रूप से सफलता प्राप्त होगी। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। आज आपको कई तरह के नए अनुभव होंगे। गौ माता का आशीर्वाद लें, आपके सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे।

तुला
आज योजनाओं को पूर्ण रूप से क्रियान्वित किया जा सकता है और यह आपको लाभदायक परिणाम दे पाएंगी। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उचित प्रशंसा और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक रूप से यह एक शुभ दिन है। लंबी अवधि में भारी लाभ अर्जित करने के लिए आप नए उद्यम में निवेश कर सकते हैं। इस तरह के निवेश के लिए समय परिपक्व है। प्रेमियों के लिए समय शुभ है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी तथा भाई-बहनों के साथ कुछ मन मुटाव हो सकता है। बुजुर्गों का स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है।

वृश्चिक
साहित्य, कला, लेखन, संगीत, फिल्मों या खेल जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के अवसर मिलेंगे और आकर्षक सौदे हाथ लग सकते हैं। आप स्वयं के लिए यश एवं कीर्ति भी अर्जित कर पाएंगें। आपके काम और व्यवसाय में सकारात्मक विकास होगा। अगर आप नौकरी या व्यवसाय बदलना चाहते हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। आप आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और बच्चे आप पर गर्व करेंगे। अविवाहितों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है।

धनु
आज आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जायेंगे। वहां आपकी मुलाकात कुछ पुराने दोस्तों से भी होगी। किसी खास काम के लिए मित्रों की सलाह फायदेमंद रहेगी। आपको अच्छा लगेगा। आज परिवार वालों के साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। इस राशि के बच्चे खेलकूद में भाग लेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा करेंगे। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। शाम को आप अपने बच्चों के साथ टाईम स्पेंड करेंगे। पैसों के मामले में आज कुछ लोग मददगार साबित होंगे। मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर
आज रोजगार के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। इसके अलावा आज आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इस राशि के लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे। इससे आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें, आपका दिन ठीक रहेगा।

कुंभ
आज कोई रूका हुआ काम पूरा होने से आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी। साथ ही आपके घर का माहौल भी खुशियों से भरा रहेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आपकी बातों से लोग सहमत दिखायी देंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। चिंता मत कीजिये, ये बदलाव आपके फेवर में ही रहेंगे। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

मीन
आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम आसानी से पूरा होगा। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी पुराने मित्र से मिलने उनके घर पर जा सकते हैं। आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। किसी काम पर आज अंतिम निर्णय ले सकते हैं, जिससे आपकी टेंशन दूर होगी। ऑफिस में आज आपका पूरा ध्यान काम पर होगा। किसी से ज्यादा बात-चीत करने में आज आपकी रुचि नहीं रहेगी। किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी सारी टेंशन दूर होगी।

Related posts

राशिफल: 23 मार्च 2018, शुक्रवार

8 फरवरी 2020 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

29 दिसम्बर 2022 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk