हिसार

पति गया था काम पर, पीछे से बीवी और बच्चा हुआ लापता

सिवानी,
शहर के वार्ड संख्या 11 में एक मजदूर मजदूरी के लिए गया था और पीछे से उसकी घरवाली व 7 वर्षीय बेटा लापता हो गए। कई जगह मजदूर ने अपनी बीवी और बच्चे को ढूंडा लेकिन वे दोनों उसे कहीं भी नहीं मिले। परेशान होकर बाद में वह थाने पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वार्ड 11 का विजय कुमार 2 मई की सुबह रोजाना की तरह मजदूरी के लिए गया हुआ था। रात को करीब पौने आठ बजे वह घर लौटा तो उसे अपनी पत्नी कविता और सात साल का बेटा घर पर नहीं मिले। विजय ने आस-पड़ोस के अलावा अपनी जान पहचान में पता किया तो उनके बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। जिसके बाद वह थाने पहुंचा और फोटो सहित बीवी और बच्चे के गायब होने की शिकायत दी। पुलिस ने उनकी लापता होने की कार्रवाई कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

अन्न, राशन का संग्रह व वितरण कर रहे आदमपुर के युवा

अधिकारी पहुंचे विकास कार्यों का जायजा लेने, लोगों की शिकायतें भी सुनी

Jeewan Aadhar Editor Desk

मेयर ने राजगुरू मार्केट व अन्य बाजारों को करवाया सेनेटाइज, व्यापारियों से समय पर दुकानें खोलने व बंद करने की अपील