हिसार

8 मई को फतेहाबाद में होने वाली पीएम की रैली को लेकर हुई बैठक

आदमपुर,
8 मई को प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। हिसार लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी व प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने आदमपुर में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव जातपात और धर्म के नाम पर नहीं लड़ा जा रहा है। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा करवाये गए कार्यों पर ही वोट मांगे जा रहे है और लोग खुलकर हमें समर्थन कर रहे है। वीर कुमार यादव ने हलके से अधिक से अधिक संख्या में समर्थकों को रैली में ले जाने के लिए कहा।
वीर कुमार यादव ने कहा कि आदमपुर हलके को अपनी जागीर समझने वालों को इस बार करारा सबक सिखाना है। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अरुण दत्त शर्मा, मुनीष ऐलावादी, सुखबीर डूडी, घनश्याम शर्मा, लक्ष्मी गोयल, सुभाष जैन, जयवीर गुज्जर, राजेश बगला, सुंदर डेलू, पवन जैन,विस्तारक जिला परिषद के सदस्य हंसराज जाजूदा आदि मौजूद रहे।

Related posts

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा आयुष विभाग

रोडवेज नेता दलबीर किरमारा को भातृ शोक

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर : सड़क हादसे में युवक की मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk