राशिफल

29 मई 2019 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
आज आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपका कोई नया काम करने का मन बन सकता है। काम में आपको सफलता भी मिलेगी। आज आपको ऑफिस की तरफ से ट्रिप पर जाने का मौका मिलेगा। आप खूब एन्जॉय करेंगे। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सिविल इंजीनियर्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। बड़े-बुजुर्ग आज शाम को अपने दोस्तों से मिलेंगे। आपको अच्छा लगेगा। मंदिर में साबुत मूंग की दाल दान करें, दिन अच्छा जायेगा।
वृष
आज आपके काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें कोई बड़ा पद मिलेगा। आपकी फाइनेंशियल कंडिशन बेहतर बनी रहेगी। आप लवमेट के साथ लंच करने का प्रोग्राम बनायेंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह लेंगे, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। आज आपके मन में नए विचार आयेंगे। मित्रों के साथ संबंध बेहतर होंगे। दुर्गा जी को लाल चुनरी चढ़ाएं, रिश्ते बेहतर होंगे।
मिथुन
आज महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। जो लोग पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अपने काम के लिये तारीफ मिलेगी। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा। आपको अपने सीनियर्स का भी सपोर्ट मिलेगा। आप अपने सभी कामों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। बिजनेसमैन को अच्छा-खासा फायदा होगा। आज बच्चे पढ़ाई में रूचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। कुल मिलाकर आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, धन लाभ होगा।
कर्क
आज दाम्पत्य संबंधों में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। इससे रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। दोस्तों से अनबन होने की संभावना है। आपको तर्क-वितर्क करने से बचना चाहिए। आज आपको तरक्की के कई अच्छे मौके भी प्राप्त होंगे। आपको उन मौकों की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। सही दिशा में की गई मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत बने रहेंगे, लेकिन सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति बनी रहेगी । संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। छोटे बच्चे को पेन गिफ्ट करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।
सिंह
आज आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। अपने रिश्तों को मजबूत बनाये रखने के लिए आपको अपने पार्टनर का सम्मान करने करना चाहिए। ऑफिस में आज स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। किसी काम में सफलता पाने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार में किसी भी सदस्य से बात करते समय अपनी भाषा पर संयम रखने की जरूरत है। साइंस स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। बेहतर परिणाम पाने में थोड़ा समय लग सकता है। ब्राह्मण को मिट्टी का घड़ा दान करें, आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे।
कन्या
आज आप अपने जीवन में कुछ नए बदलाव करेंगे। ये बदलाव आपके लिये फायदेमंद होंगे। इस राशि के फैशन डिजाइनर्स को अपने काम के लिए विदेश जाने का मौका मिलेगा। वहां जाकर आप नई चीज़ें सीखेंगे। ऑफिस का माहौल आपको खुश रखेगा। आपके काम समय पर पूरे होंगे। सेहत से आज आप खुद को एनर्जेटिक फील करेंगे। परिवार की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। कोर्ट-कचहरी का मामला आपके पक्ष में रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। बुआ या बहन को कुछ गिफ्ट करें, आर्थिक-स्थिति बेहतर बनी रहेगी।
तुला
आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने की उम्मीद है। काम को पूरा करने में आपको किसी की मदद मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आज जीवनसाथी से अपेक्षाएं ज्यादा रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आज आप जरूरत से ज्यादा भावुक हो सकते हैं, लेकिन बच्चों के साथ मनोरंजन में कुछ समय बिताने से आपको अच्छा लगेगा। छात्रों के दिमाग में कई तरह की बातें चलेंगी । ऐसे में छात्र अपना मन पूरी तरह से पढ़ाई में नहीं लगा पायेंगे। आप कुछ कामों के नतीजों को लेकर असंतुष्ट हो सकते हैं। दुर्गा जी को उबले हुए चने का भोग लगाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।
वृश्चिक
आज आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। आपको जीवन में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। रोजमर्रा के कामों से आपको कुछ फायदा हो सकता है। आपके काम से सभी लोग खुश होंगे। संतान पक्ष से मदद मिलेगी। भाई-बहनों और दोस्तों से भी सहयोग मिलेगा। आने वाले दिनों में आपको काफी फायदा हो सकता है। ऑफिस में दूसरे व्यक्ति के विवादों का निपटारा करने में आप सफल होंगे। बिजनेसमैन को विशेष रूप से सफलता मिलेगी। मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, धन लाभ होंगे।
धनु
आज आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। बिजनेस में नई प्लानिंग पर काम शुरू कर सकते है। करियर में कई बेहतर बदलाव होंगे। आज पैसों का दवाब खत्म हो जायेगा, जिससे आपको राहत मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ रहेगी। आज आप ज्यादातर मामलों में सफल होंगे। फिजिक्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। पहले दिए किसी एग्जाम या टेस्ट में आपको सफलता मिलेगी। संतान के साथ संबंधों में मजबूती आयेगी। मंदिर में भगवान को फूल चढ़ाएं, आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी।
मकर
आज आपके काम धीमी गति से पूरे होंगे। किसी खास काम में लोगों का सहयोग पाने के लिये आपको कोशिश करनी पड़ेगी। आज आपको जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनाये रखने की जरूरत है। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। बच्चों के मामले में आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। आपको उनकी पढ़ाई पर भी नजर रखनी चाहिए। बिजनेस में विरोधी आपसे आगे निकलने की कोशिश कर सकते हैं। आपको भी अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए। आपकी सेहत आज फिट रहेगी। रोज एक्सरसाइड करना आपको फायदा दिलायेगा। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी।
कुंभ
आज आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। इससे आपकी खुशियों में इजाफा होगा। जिन लोगों का इलेक्ट्रॉनिक्स का बिजनेस हैं, उनकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। साथ ही खेलकूद से जुड़े लोगों को भी लाभ के कई मौके मिलेंगे। जीवन के प्रति आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। माता-पिता को बच्चों से किसी काम में सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके घर कोई रिलेटिव आ सकते हैं। सेहत के मामले में आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। अपने इष्टदेव को फूल अर्पित करें, जीवन में सुख की अनुभूति होगी।
मीन
आज आपको किसी जरूरी काम में बड़े भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा। आज कुछ लोगों के साथ मिलकर आप धन कमाने के अच्छे मौके तैयार कर सकते हैं। आपकी तैयारी जल्द ही रंग लायेगी। माता-पिता आपके हर कदम पर साथ खड़े रहेंगे। नौकरी में सफलता मिलने के योग हैं। जीवन में भौतिक सुख-सुविधाएँ बनी रहेंगी। आपको बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। पढ़ाई में किसी उलझे हुए मामले का समाधान आज आसानी से मिल जायेगा। अनाथालय में जाकर कुछ दान करें, आपकी प्लानिंग सक्सेस होगी।

Related posts

21 मार्च 2022 : जानें सोमवार का राशिफल

17 मार्च 2022: जानें गुरुवार का राशिफल

25 अगस्त 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल