पानीपत

पति के साथ जा रही महिला को नकाबपोश ने मारी गोली

पानीपत,
दिनदहाड़े इसराना के पास बाइक पर पति के साथ जा रही महिला को गोली मार दी गई। नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल कविता के पति दीपक ने बताया कि वह पानीपत के डिकाडला गांव का रहने वाला है। दोपहर डेढ़ बजे बाइक से पत्नी कविता के साथ उसकी बहन के घर गोहाना जा रहे थे। इसराना के पास नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रुकवाकर कविता को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। गम्भीर अवस्था में महिला को पानीपत के निजी अस्पताल में लाया गया। वहीं पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच में जुटी है।
गोली की आवाज सुनकर हाईवे पर वाहन चालकों ने गाड़ियां रोक दी। कोई भी अपराधियों को पकड़ने की हिम्‍मत तक नहीं जुटा सका। काफी देर तक पति मदद के लिए गुहार लगाता रहा। इसके बाद कुछ लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई और घायल महिला को अस्‍पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश थे। जिन्‍होंने महिला की पीठ पर गोली मारी।

Related posts

इश्क की राह लगी कठिन, एक ही फंदे पर झूल गया प्रेमी जोड़ा

मोहन भागवत ने रखी सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र की आधारशिला

शातिर चोर गिरोह गिरफ्तार, 13 गाड़ियों की चोरी में शामिल रहा है गिरोह