पानीपत हरियाणा

इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी भंग

पानीपत (प्रवीण भारद्वाज)
इनेलो पार्टी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने प्रदेश कार्यकारणी को भंग करने का इशारा किया था। अब इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने पानीपत में हुई प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में बदलाव की घोषणा की है।

उन्होंने प्रदेश कार्यकारणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी गठित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नई कार्यकारिणी घोषित करने का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला को दिया गया है।

इनेलो की इस कार्रवाई से साफ है कि पार्टी अभी से चुनाव की तैयारी में लग गई है। पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश की राजनीति के बड़े खिलाड़ी है। उन्हें अच्छी तरह से पता है कि हरियाणा में चुनाव जीतने के लिए जोश और उत्साह की बहुत आवश्यकता होती है। पुरानी कार्यकारिणी भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन इसी रणनीति का एक हिस्सा माना जा रहा है।
ओमप्रकाश चौटाला सदा चौकान्ने वाले निर्णय लेकर विपक्षियों को संशय में डालने के लिए भी जाने जाते है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि नई कार्यकारिणी में युवाओं के साथ—साथ काफी चौकान्ने वाले नाम भी देखने को मिलेगे।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

हथियारों के जखीरे सहित बदमाश काबू

Jeewan Aadhar Editor Desk

20 वर्षीय युवक ने पार की हैवानियत की सीमा

Jeewan Aadhar Editor Desk

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर सीएम ने कई कर्मचारियों को किया निलम्बित