हिसार

मनोहर सरकार का प्रचार करने में लगे कलाकार, 91 गांवों में कर चुके कार्यक्रम आयोजित

हिसार,
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की प्रचार टीमों द्वारा विशेष प्रचार अभियान के तहत अब तक जिला के 91 गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। प्रचार टीमें गांव-गांव जाकर प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं, कार्यक्रमों व साढ़े चार साल की उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचा रही हैं।
विभाग की नाटक मंडली, सिनेमा यूनिट व 5 भजन पार्टियों द्वारा 3 जून से विशेष प्रचार अभियान शुरू किया गया था जो 3 जुलाई तक चलेगा। एक माह के इस अभियान के तहत जिला के सभी गांवों को कवर किया जाएगा। अभियान के दौरान प्रचार अमले द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों व उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में कलाकारों ने आज जिला के सभी खंडों के विभिन्न गांवों में जाकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रचार अभियान चलाया।
प्रचार अभियान के दौरान कलाकार प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, ई-रजिस्ट्री, ऑनलाइन स्थानांतरण योजना, फसल बीमा योजना, उज्ज्वला योजना, आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना, किसान सम्मान योजना, श्रमिक योजना तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है। कलाकारों द्वारा गीतों, भजनों, रागनियों व नाटकों के माध्यम से ग्रामीणों को मनोरंजक ढंग से यह जानकारियां दी जा रही हैं। इसके साथ-साथ विभाग की सिनेमा वैन द्वारा ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित लघु फिल्में भी दिखाई जा रही हैं।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी अमित पवार ने बताया कि विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो के निर्देशानुसार व उपायुक्त अशोक कुमार मीणा के मार्गदर्शन में विभाग के कलाकार जिला के गांवों में विशेष प्रचार अभियान चलाकर लोगों को उन सभी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं जिनसे वे लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही कलाकारों द्वारा आमजन को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई तक जिला के सभी गांवों को विशेष प्रचार अभियान के तहत कवर किया जाएगा और इनके ग्रामीणों तक सरकार की योजनाओं की जानकारियां पहुंचाई जाएंगी।

Related posts

रोशनी का त्योहार दिवाली, खुशियों का उपहार दिवाली

Jeewan Aadhar Editor Desk

अभी 14 दिन कंटेनमेंट जॉन में ही रहेगी एमसी कॉलोेनी, अर्बन एस्टेट क्षेत्र

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार में गौतम सरदाना को करीब 14 हजार की बढ़त, पानीपत में भाजपा आगे

Jeewan Aadhar Editor Desk