हिसार

हिसार में जनता कर्फ्यू रहा 100 प्रतिशत सफल

हिसार,
जनता कर्फ्यू हिसार शहर में 100 प्रतिशत कामयाब रहा। पूरे शहर में कहीं भी कोई दुकान नहीं खुली। इस दौरान नगर निगम की टीम ने पूरे शहर को सैनीटाइजर करने का अभियान चलाया और पूरे शहर को रोगाणु मुक्त करने का प्रयास किया।
शहर के लोगों ने घरों में रहकर पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू का समर्थन किया। पूरे देश में सभी धर्म, पार्टियों और समुदाय के लोगों की एकजुटता के कारण उम्मीद जताई जा रही है कि कोरोना का वायरस जल्द ही अपना दम तोड़ देगा।
हिसार के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, लघुसचिवालय से लेकर सभी सार्वजनिक स्थल में आज पूर्ण रुप से विरान रहे। लोगों ने अपनी जरुरत का समान शनिवार को ही घर में जमा कर लिया था। रविवार को पूरे शहर में सन्नाटा दिखाई दिया।
फोटो के जरिए देखें हिसार शहर में जनता कर्फ्यू का नजारा

Related posts

मानी गई मांगों को एक वर्ष बाद भी नहीं किया लागू: अजीत सिंह

Jeewan Aadhar Editor Desk

अब एक ही मापदंड पर बनेंगी हरियाणा में सडकें, जिला में मार्केटिंग बोर्ड की सड़कें पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधीन हुई

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर : पुलिस ने सुलझाया सुनीता मर्डर केस, प्रेमी बना कातिल

Jeewan Aadhar Editor Desk