हिसार

चरित्र पर शक के कारण पति ने की ईंट मारकर पत्नी की नृशंस हत्या

आदमपुर (अग्रवाल)
दुर्गा कॉलोनी में वीरवार रात को एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के कारण ईंट से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संगीता पत्नी रोहतास आदमपुर की दुर्गा कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। रोहतास ट्रक ड्राइवर था। वह कभी—कभी घर आता था और उसको अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। रात इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया।
झगड़े के दौरान रोहताश ने अपनी पत्नी के सिर में ईंट दे मारी जिससे उसकी मौत हो गई। रोहतास और संगीता की शादी तकरीबन 13 साल पहले हुई थी। रोहतास गांव मोहब्बतपुर का रहने वाला है जबकि संगीता बिहार की रहने वाली है। दोनों पहले गांव में रहते थे तो परिवार से अनबन चल रही थी। इसलिए दोनों शहर में किराए के मकान में रहने लगे। दोनों के 3 बच्चे है। जोकि अपनी नानी के पास रहते है। रोहतास को अकसर घर से काम के सिलसिले में रहना पड़ता था। संगीता अकेली रहती थी।
पुलिस ने मृतका की मां पावनी देवी के बयान पर रोहताश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया प्रथम दृष्टि में मामला पति—पत्नी के बीच अनबन का लगता है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने किया बरवाला व उकलाना अनाज मंडी का दौरा

Jeewan Aadhar Editor Desk

2000 का गुलाबी नोट दिखाकर, कर गया ठगी

हिसार में मसूदपुर पंचायत ने हटाया लॉकडाउन, लिए कई चौकान्ने वाले निर्णय

Jeewan Aadhar Editor Desk