हिसार

जन परिवाद समिति की बैठक स्थगित

हिसार,
जिला सभागार में 7 अगस्त को आयोजित होने वाली जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित हो गई है। बैठक की आगामी तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल की अध्यक्षता में 7 अगस्त को जिला सभागार में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक रखी गई थी। अपरिहार्य कारणों के चलते इस बैठक को स्थगित कर दिया गया है। बैठक की आगामी तिथि निर्धारित करते हुए इसकी सूचना बाद में दी जाएगी।

Related posts

कोरोना केस मिलने पर गांव खरबला कंटेनमेंट जोन घोषित, डोर-टू-डोर सर्वे के लिए 3 टीमें गठित

स्वच्छता के जुनून को बना डाला रोजगार

पुलिसकर्मी ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार