उत्तर प्रदेश

सीवर सफाई करने को उतरे 5 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

गाजियाबाद,
नंदग्राम क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना हुई है। यहां गुरुवार को एक सीवर की सफाई कर रहे पांच सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार सीवरलाइन की सफाई के लिए उतरे सभी कर्मचारियों की मौत दम घुटने से हुई है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में आज एक सीवर की सफाई के दौरान पांच सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर सभी शव को कब्जे में लिया और अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि सीवरलाइन में सबसे पहले एक सफाईकर्मी गया था, इसके बाद सभी बारी-बारी से बचाने के लिए सीवर लाइन में उतरे और मौत की आगोश में समा गए।

Related posts

विकास दुबे की एनकाउंटर में मौत

दबाव के बाद उन्‍नाव केस में CBI जांच के आदेश

सांप्रदायिक हिंसा: रविवार की सुबह उपद्रवियों ने फूंकी दुकान, IG बोले—मजा लेने के लिए अराजक तत्व कर रहे है ऐसा कार्य