उत्तर प्रदेश बिहार

आकाशीय बिजली गिरने 83 लोगों की मौत, यूपी में 9 लोगों की मौत

पटना,
आज गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने और आंधी-तूफान से भारी तबाही हुई। बिजली गिरने से बिहार में 83 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए। उत्तर प्रदेश में भी बिजली गिरने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई।

बिहार के 23 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से मानवीय क्षति हुई है। सबसे ज्यादा मौत गोपालगंज में हुई जहां पर 13 लोग मारे गए। जबकि मधुबनी और नबादा में 8-8 लोग मारे गए।

बिहार में 8 जिले ऐसे हैं जहां पर कम से कम 5 लोगों की मौत हुई है। ये जिले हैं गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सिवान, बांका, दरभंगा, भागलपुर के अलावा मधुबनी और नबादा।

सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। देवरिया में आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग झुलस गए। जबकि बाराबंकी में आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related posts

10 साल बड़ी भाभी से हुई जबरन शादी तो 15 साल के लड़के ने किया सुसाइड

Jeewan Aadhar Editor Desk

साली पर आया जीजा का दिल, शादी से इंकार करने पर फेंका तेजाब

Jeewan Aadhar Editor Desk

युवक की हत्या के शक मेें महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, 360 पर केस दर्ज—15 गिरफ्तार