हिसार

किचन वेस्ट से बनाई खाद सस्ते दामों पर निगम ने शहरवासियों को करवाई मुहैया

425 रूपये की 42 किलो 500 ग्राम खाद बेची, लोगों ने जताई खुशी

हिसार
नगर निगम द्वारा तोशाम रोड पर किचन बेस्ट से खाद तैयार करने को लेकर मैनुअल कंपोस्टिंग प्लांट लगाया हुआ है। जहां पर घरों से निकलने वाले किचन वेस्ट को इक्ट्ठा किया जाता है और उसकी खाद तैयार की जाती है। किचन वेस्ट से 42 किलो 500 ग्राम खाद निगम कर्मचारियों ने तैयार की और शहरवासियों को सस्ते दामों पर बांटी। लोगों ने किचन वेस्ट से बनी खाद को देखकर खुशी जताई और खाद बनाने के तरीके को जाना। निगम अधिकारियों ने शहरवासियों को गीले व सूखे कूड़े के सेग्रीगेशन करने के साथ कंपोस्ट बनाने की तकनीकी की जानकारी दी।
सीएसआइ सुभाष सैनी ने कहा कि नगर निगम द्वारा तोशाम रोड पर कुछ महीनों पहले मैनुअल कंपोस्टिंग प्लांट लगाया गया था। जहां पर कर्मचारी मैनुअल तरीके से घरों से निकलने वाले किचन वेस्ट से खाद तैयार करते है। कर्मचारियों द्वारा तोशाम रोड के साथ लगते एरिया से घरों को किचन वेस्ट इक्ट्ठा किया जाता है। इसी वेस्ट से 42 किलो 500 ग्राम खाद तैयार की गई और गीता जयंती समारोह में शहरवासियों को सस्ते दामों पर मुहैया करवाई गई। 10 रूपये किलोग्राम के हिसाब से लोगों को खाद दी गई और लोगों को घर में कैसे खाद बनाते है। इस बारे में समझाया गया। सीएसआइ ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी , कर्मचारी व सक्षम युवाओं की टीम नियमित रूप से विभिन्न वार्डों में जाकर लोगों को कचरा प्रबंधन के बारे में समझा रही हैं। इसके साथ लोगों को किचन वेस्ट से खाद बनाना सिखाया जा रहा है।

Related posts

जन औषधि सप्ताह के तहत बाल मित्र कार्यक्रम का आयोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk

गर्ग की जांच करके कार्रवाई की मांग, सरकारी जमीन पर गोवंश का मरना संगीन मामला

बधाना के बयान से रोडवेज कर्मचारी यूनियन का कोई लेना देना नहीं : नैन

Jeewan Aadhar Editor Desk