हिसार

ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ : सुजीत

अर्बन मंडल के चुनाव अधिकारी व सह-अधिकारियों की बैठक 18 को
हिसार
भाजपा ने संगठनात्मक चुनाव की तैयारियां तेज कर दीं हैं। इसके लिए हिसार के सालासर कॉम्प्लेक्स में भारतीय जनता पार्टी अर्बन मंडल चुनाव अधिकारियों की अहम बैठक हुई। इस बैठक को लेने प्रमुख तौर पर हिसार जिला भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं अर्बन मंडल चुनाव अधिकारी सुजीत कुमार व चुनाव सह-अधिकारी संदीप गोयल पहुंचे। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गणेश दत्त शर्मा ने की। इस दौरान चुनाव अधिकारियों ने बूथ चुनाव अधिकारियों की सूची जारी की। इस दौरान उन्होंने बताया कि इन सब बूथ चुनाव अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला 18 दिसंबर को सेक्टर 14 स्थित भाजपा जिला कार्यालय में होगा। बैठक के दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी के रिकॉर्ड नए सदस्य बने हैं जो अपने आप में एक रिकार्ड है। इसके अलावा धारा 370 खत्म होने के बाद बहुत ज्यादा लोगों ने पार्टी में आस्था जताई है। ईमानदार व मेहनती कार्यकर्ताओ को आगे बढ़ाने वाले संगठन ही आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन ही भाजपा का परिवार है। हर कार्यकर्ता परिवार के सदस्य की तरह काम करे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया सह-प्रभारी संदीप गंगवा ने दी। इस दौरान विक्रांत धमीजा, जिला उपाध्यक्ष सतीश सुरलिया, कै. नरेंद्र शर्मा व दीनबंधु कौशिक आदि मौजूद रहे।

Related posts

आदमपुर बिजली निगम का S.D.O. हुआ कोरोना पॉजिटिव

Jeewan Aadhar Editor Desk

केंद्र सरकार का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

Jeewan Aadhar Editor Desk

दो माह बाद आदमपुर हुआ कोरोना मुक्त, अब सावधानी जरुरी