हिसार

शराब करिंदे व उसके दोस्त पर फायरिंग कर लूटी शराब की पेटियां

जान से मारने की कोशिश के आरोप में 2 नामजद

आदमपुर (अग्रवाल)
गांव कोहली से फतेहाबाद के गांव भोडिय़ा खेड़ा में शराब लेकर जा रहे कारिंदे व उसके दोस्त के साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में आदमपुर पुलिस ने 2 युवकों को नामजद किया। पुलिस को दी शिकायत में गांव भोडिय़ा खेड़ा निवासी सागर ने बताया कि वह और मेरा दोस्त तयबखान गांव कोहली से शराब लेकर अपनी गाडी से अपने गांव भोडिया खेड़ा की तरफ आ रहे थे।
कोहली से खैरमपुर रोड पर एक काले रंग स्कारपियो गाड़ी हमारे पीछे लग गई और गाड़ी को जबरन रुकवाने की कोशिश करने लगे। गाड़ी नही रोकने पर इन लोगों ने पीछे से गोलियां चलाने लगे और तकरीबन 3-4 बार गोलियां चलाई। जिसमें से कुछ गोलियां मेरी गाड़ी में आकर लगी और वे बाल-बाल बच गए। इसी दौरान गांव भाणा में गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर पिस्तोल दिखाकर मेरी गाड़ी रुकवा दी और मुझ पर फायर किया जो राइट साइड गाड़ी की खिडक़ी की ओर लगा और उन्होंने कनपटी पर पिस्तोल लगाकर मारपीट की और जबरदस्ती से अपनी गाड़ी में डालने लगे।
आरोप है कि गांव दड़ौली निवासी स्वतन्त्र ने गाड़ी में रखी शराब की 50 पेटी अपनी गाड़ी मे डाल ली और हमारी गाड़ी में रखी तकरीबन 4-5 हजार रुपये जबरदस्ती छीन ले गए। गांव सिसाय के कुलबीर ने पिस्तोल कनपटी पर लगा रखी थी उसने हमसे मोबाईल छिन लिया और हमे जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गए एवं जाते हुए कुछ दूरी पर मोबाईल फैंक कर चले गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

आदमपुर : परिवार के 3 सदस्यों ने जीत ली कोरोना जंग, अस्पातल से डिस्चार्ज

लैब टू लैंड की रणनीति से करना होगा काम, तभी सार्थक होगा अनुसंधान : कुलपति

मनोहर लाल खट्टर अब तक के सबसे विफल मुख्यमंत्री- रेनुका बिश्नोई