हिसार

चूली कलां के पशु चिकित्सालय में किया पौधारोपण

आदमपुर (अग्रवाल)
आज की आधुनिकता से जिस तरह शहरीकरण हो रहा है उससे हमारे पेड़-पौधों की संख्या कम होती जा रही है। दूसरी तरफ जनसंख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। अगर आज की युवा पीढ़ी हर वर्ष खुशी के मौके पर जैसे जन्मदिन, सालगिराह नववर्ष पर 1-1 पेड़ अवश्य लगाए।

यह बात पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपनिदेशक डा.काशीराम ने गांव चूली कलां स्थित पशु चिकित्सालय में त्रिवेणी लगाते हुए पौधारोपण अभियान के शुभारंभ पर कही। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी डा.विद्यासागर बसंल, डा.रामनिवास, डा.सुनील देव, सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र साहू, आत्माराम, राजकुमार, हवासिंह, सज्जन, सतबीर, रामकुमार आदि मौजूद रहे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

हर गौपुत्र में अमर रहेगा तू, ऐसा मतवाला मरता है थोड़ी ………

दुकानदारों से चंदा एकत्रित कर युवाओं ने डलवाया चारा

हे राम! शनि मंदिर बने कमरे पर कब्जे को लेकर हुई मारपीट