हिसार

समाज उत्थान के लिए कई राज्यों के ब्राह्मण महाराष्ट्र में एकत्र हुए

हिसार,
गौड़ ब्राह्मण संगठन, महाराष्ट्र का वार्षिक मिलन उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश आदि विभिन्न प्रदेशों के लोगों ने वार्षिक मिलन समारोह में हिस्सा लिया और समाज उत्थान के लिए अपने-अपने विचार रखें। गौड़ ब्राह्मण संगठन के उपप्रधान अनिल वत्स जोकि संयोजक भगवान परशुराम जन सेवा समिति हैं, उन्होंने भगवान परशुराम जन सेवा समिति के द्वारा किए जाने वाले समाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से समारोह में प्रकाश डाला और गौड़ ब्राह्मण संगठन के कार्यों में और गति देने की बात कही। उसके उपरांत गौड़ ब्राह्मण संगठन, पूणा के संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्य मदनलाल कौशिक ने 16 फरवरी को संगठन का विस्तार करने के लिए भोला होटल में बैठक बुलाई है। संगठन के विस्तार होने से सामाजिक कार्यों में और तेजी आ सकेगी जिसके लिए सभी संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सहमति जताई।

Related posts

शिक्षा की अलख जगाने के लिये किताबें दान करने में एकजुट हुई संस्थाएं

4884 मीटर ऊंची इंडोनेशिया की कारस्टेंस चोटी पर अनीता कुंडू ने फहराया तिरंगा

कांग्रेस के सभी किले ध्वस्त, भाजपा ने लहराया मेयर चुनावों में परचम

Jeewan Aadhar Editor Desk