हिसार

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारम्भ

हिसार,
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के नेहरू पुस्तकालय में विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस के उपलक्ष में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री, भारत सरकार, डॉ. संजीव बालियान थे तथा विशिष्ठ अथिति के तौर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह उपस्थित थे।
विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष, डॉ. बलवान सिंह ने बताया कि इस पुस्तक प्रदर्शनी में जाने माने 11 पब्लिशर्स/वेंडर्स द्वारा भाग लिया गया। इस प्रदर्शनी में एग्रीकल्चरल साइंसेज, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, एग्रि. बिजऩेस, अलाइड साइंसेज, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, होम साइंसेज, फिशरीजए जनरल नॉलेज, इत्यादि विषयों पर लगभग 10,000 पुस्तकें प्रदर्शित की गयी है। विद्यार्थियों, अध्यापकों, वैज्ञानिकों एवं अन्य स्टाफ द्वारा बड़ी ही जिज्ञासा के साथ पुस्तक प्रदर्शनी में बढ़ चढ़ के लिया जा रहा है एवं पुस्तकों का चयन नेहरू लाइब्रेरी व इससे सम्बंधित कॉलेज एवं विभाग पुस्तकालयों के लिए किया जा रहा है और साथ ही साथ पाठकों द्वारा व्यक्तिगत उपयोग के लिए भी पुस्तकें खरीदी जा रही है। पुस्तक प्रदर्शनी की सम्पूर्ण देख रेख परिग्रहण विभाग के अध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप द्वारा की जा रही है।

Related posts

बिजली कर्मचारियों व आम जनता को आपस में लड़ाने का काम कर रहा बिजली निगम प्रशासन : ओमप्रकाश वर्मा

आदमपुर में गूंजा “कोरोना को दूर भगाएंगे कोविड वैक्सीन लगवाएंगे”

Jeewan Aadhar Editor Desk

पात्र अध्यापकों का जोरदार प्रदर्शन, विधायक आवास के आगे बैठे धरने पर