राशिफल

9 फरवरी 2020 : जानें रविवार का राशिफल

9 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

मेष
आज आपका दिन शानदार रहेगा। काफी समय से रूके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। आप कोई नया काम शूरू करने के बारे में सोचेंगे। परिवार में सबसे आपके रिश्तें अच्छे बने रहेंगे। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई सम्बन्धित किसी विषय में मित्रों से सहयोग मिलेगा। ऑफिस में स्थिति अच्छी बनी रहेगी।आज आप सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। लाल फल सूर्यनारायण को अर्पित करकें गरीबों में बांट दें, किस्मत का सहयोग मिलेगा।

वृष
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपको अपना काम बढ़ाने के बेहतरीन मौके मिलेंगे। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर मिलेगा। ज्वैलरी का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा फायदा होगा। करियर में आगे बढने के लिए गुरु का सहयोग मिलेगा। आप किसी नये कोर्स के एडमिशन के बारे में भी सोचेंगे। आज माता- पिता का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। चिड़ियों को दाना डालें, सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन
आज आपको मेहनत से किये गए कामों का फल मिलेगा। जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। किसी कार्य में अधिक समय लगाने से दूसरे काम अधूरे रह सकते हैं। आज आप किसी से मदद लेने में ना हिचकें। सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाये रखें। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे लोगो को आज कोई अच्छा फाइनेंसर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। सूर्यदेव को जल चढ़ायें, रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क
आज आपका ध्यान पुराने काम को पूरा करने में लगेगा। जिससे आप जल्द ही पूरा भी कर लेंगे। आपको मानसिक रूप से अच्छा महसूस होगा। आप आगे की पढ़ाई के लिये विदेश जाने का प्लान बनायेंगे। पैसों के लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। ऑफिस में किसी के साथ तकरार की स्थिति बन सकती है। अपनी राय दूसरों के सामने रखें, लेकिन दूसरों की राय को भी महत्व जरूर दें, इससे स्थिति ठीक रहेगी। घर से निकलते समय माता- पिता का आशीर्वाद लें, पिता-पुत्र के सम्बंध अच्छे होंगे।

9 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

सिंह
आज किस्मत आपका साथ देगी। आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा। भविष्य के लिए कोई योजना बनाएंगे। आज आप वाहन खरीदने का मन बनाएंगे। इस राशि के बिजनेसमैन कुछ बड़े लोगों से मिलेंगे जिससे उन्हें भविष्य में फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। आज धन लाभ के योग भी बन रहे हैं| सहयोगी काम में मदद करेंगे। घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। सूर्य देव के मंत्र ॐ सूर्याय नम: का 11 बार जाप करें, मनोबल में वृद्धि होगी।

कन्या
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के मामले में आपको किसी नजदीकी दोस्त से मदद मिलेगी। नवविवाहित डिनर के लिए बाहर जायेंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जो छात्र आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। अगर आप जॉब बदलने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये समय बेहतर है। आप किसी अच्छी जगह पर जरूर अप्लाई करें। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आज ब्राह्मण को भोजन कराएं, कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।

तुला
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी से भी व्यर्थ की बात करने से आपको बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर भी कंट्रोल रखना होगा। गुस्से से आपका काम बिगड़ सकता है। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी प्रॉपर्टी से जुड़े जानकार से सलाह जरूर ले लें। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन ठीक रहेगा। आप किसी समारोह में जायेंगे। बुजुर्ग किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का मन बनायेंगे। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने की सोच रहे हैं, तो भरोसेमंद व्यक्ति की मदद जरूर लें। आज लाल मुंह के बंदर को केला खिलाएं, करोबार में आ रही परेशानियां खत्म होंगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां ले सकते हैं। लेकिन उनको पूरा करने की भी आप पूरी कोशिश करेंगे। कॉलेज के छात्र अपने भविष्य के लिये टीचर्स से सलाह लें तो लाभदायक साबित होगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। आज किसी जरूरी सामान की खरीददारी की योजना बनाएंगे। इस राशि के नवविवाहित अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। ॐ भास्कराय नम: मंत्र का 11बार जाप करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

9 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

धनु
आज आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। आपका काम कम समय में पूरा हो जाएगा। आपका काम लोगों को आकर्षित करेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपकी तारीफ करेंगे। परिवार में सब लोग आपके पक्ष में रहेंगे। आप किसी रिश्तेदार के यहां फंक्शन में जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आज सब कुछ अच्छा रहेगा। बिजनेस में लिए गये फैसले कारगर साबित होंगे। आपके व्यवहार की तारीफ होगी। सूर्यदेव का नाम लेकर चंदन का तिलक लगाएं, पूरा दिन अच्छा बितेगा।

मकर
आज के दिन आपका पराक्रम बढ़ा रहेगा। आप घरेलू चीजों के लिए खरीदारी करेंगे। महिलाओं के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। माता-पिता का सहयोग आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। अगर आप राजनीति के क्षेत्र में हैं, तो आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आज किसी जरूरी काम से आपको कहीं बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता हैं,लेकिन यात्रा करते समय अपने पर्स का ध्यान जरूर रखें। कानूनी मामलों में सही सलाह के लिए किसी अनुभवी की राय लें। मछलियों को आटे की गोली खिलाएं, आर्थिक समस्याएं खत्म होंगी।

कुंभ
आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि के जो लोग कम्प्यूटर से जुड़े हैं उनके लिये दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण रहेगा। आपको किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑफर मिलेगा। छात्रों को अपनी योग्यता के लिए पुरुस्कार मिलेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। पड़ोसी आपके धार्मिक कामों में आपकी मदद करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज व्यापारी किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोचेंगे। कुछ लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। कन्या को आज लाल रंग की ड्रेस उपहार में दें, विवाह में आ रही दिक्कत दूर होगी।

मीन
आज किसी व्यक्ति से आपकी उम्मीदें बढ़ी हुई रहेंगी, लेकिन आपकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। किसी से भी ज्यादा उम्मीदें लगाकर ना रखें। साथ ही जो भी काम करें, अपने दम पर करें। किसी अनजान व्यक्ति से मदद लेने से बचें। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। आपका पढ़ाई में मन लगेगा। आप किसी स्कूल या कॉलेज के प्रोजेक्ट में बिजी रहेंगे। बड़े-बुजुर्गों को अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही दवाईयां समय पर लें। छोटे बच्चों की सेहत का भी थोड़ा ध्यान रखना होगा। बच्चों को स्टोरी बुक उपहार में दें, लंबे समय से रूके हुए काम पूरे होंगे।

9 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

Related posts

14 January 2024 Ka Rashifal : रविवार 5 राशियों के लिए रहेगा अत्यंत फलदायी, जानें 12 राशियों का राशिफल

20 अक्टूबर 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

20 अक्टूबर 2021 : जानें बुधवार का राशिफल