हिसार

गणित के दम पर ही विश्व गुरु था भारत : फौजी राकेश

आदमपुर,
आदर्श हाई स्कूल, आदमपुर में सप्ताहिक गतिविधि के तहत गणित विषय पर मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें भिवानी से पधारे भारतीय नौसेना के रिटायर्ड अधिकारी व गणितज्ञ राजेश फौजी जी ने मैथ विषय के विभिन्न फॉर्मूलाओं के बारे में बच्चों को बताया। उन्होंने जोड़, घटा, गुणा, भाग, वर्ग, घनमूल आदि के साधारण तरीके बच्चों को बताएं जिससे बड़ी से बड़ी संख्या को भी आसानी से हल किया जा सकता है। उन्होंने महान भारतीय वैज्ञानिक आर्यभट्ट की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने शून्य का आविष्कार किया उसी को पूरे विश्व में अपनाकर अपने गणित विषय का विस्तार किया और इसी कारण भारत विश्व गुरु कहलाया। उन्होंने महान भारतीय गणितज्ञ रामानुजन के जीवन पर भी प्रकाश डालते कहा कि मात्र 14 वर्ष की आयु में रामानुजन ने हजारों फॉर्मूला का अविष्कार कर लिया था,भारत में शैक्षणिक परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के कारण वे इंग्लैंड चले गए जहां उनके 5000 से ज्यादा फार्मूले हैं जिसने विश्व के सब देशों के गणित के विकास के लिए अहम योगदान दिया है।कल स्कूल में मैथ क्विज का आयोजन किया जाएगा जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस अवसर पर प्रिंसिपल शकुंतला खीचड़, वॉइस- प्रिंसिपल सुभाष चंद्र सुथार, विद्यालय के लीगल एडवाइजर गौरव विश्नोई, मैथ अध्यापक रमेश वर्मा सहित सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related posts

आंखों के निशुल्क शिविर से 350 रोगी लाभार्थ

Jeewan Aadhar Editor Desk

किसानों के सच्चे हितैषी थे दीनबंधु सर छोटूराम : गोदारा

Jeewan Aadhar Editor Desk

उपायुक्त बोले हिसार को बनाएंगे मॉडर्न जिला