हिसार

गुरुद्वारा डेरा भाई जीवन सिंह द्वारा 72वां सालाना समागम 21 को

हिसार,
सतवीं पातशाही श्री गुरु हरिराय साहिब जी की असीम कृपा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुद्वारा डेरा भाई जीवन सिंह द्वारा सत भाई गोला, सत भाई लच्छीराम जी का 72वां सालाना समागम बड़े हर्षोल्लास के साथ स्थानीय डोगरान मोहल्ला में 21 फरवरी को प्रारंभ होगा।
गुरुद्वारा के प्रधान देवकीनंदन व सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा के गद्दीनशीन भाई चरणजीत सिंह के दिशा-निर्देश में 72वें सालाना समागम में 21 फरवरी से पूरी श्रद्धा के साथ गुरुद्वारा प्रांगण में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में व गुरुघर से जुड़ी साध संगतों के बीच प्रात: 11 बजे 11 अखंड पाठ साहिब विधिवत रूप से प्रारंभ किए जाएंगे व सायं 4 से 6 बजे गुुरुघर से जुड़ी बीबियां सत्संग करेंगी। 22 फरवरी को सायं 4 से 6 बजे तक सत्संग का कार्यक्रम होगा। रात्रि 8 से 9 बजे तक भाई जोगा सिंह द्वारा शब्द कीर्तन होगा व रात्रि 10 से 11:30 बजे तक भाई इन्द्रजीत सिंह सिरसा वाले व गुरुशरण सिंह लुधियाना वाले अपनी मधुर वाणी से शब्द कीर्तन करेंगे। 23 फरवरी को प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक 11 अखंड पाठों का विधिवत रूप से भोग होगा। इसके उपरांत भाई जोगा सिंह, रागी भाई इन्द्रजीत सिंह व रागी भाई गुरशरण सिंह लुधियाना वाले अपने मुखारविंद से उपस्थित साध-संगतों को शब्द कीर्तन से निहाल करेंगे। इसके अलवा गुरुद्वारा के गद्दीनशीन भाई चरणजीत सिंह, सत भाई गोला, सत भाई लच्छी रामजी के इतिहास से संगतों को अवगत करवाएंगे। कार्यक्रम के उपरांत सरबत की भलाई के लिए अरदास होगी व आए अतिथियों को सम्मानित किया जाएगा व गुरुद्वारा के सेवादार हरमिन्द्र सिंह हैप्पी व सेवादारों की देखरेख में संगतों के बीच गुरु का अटूट लंगर बरतेगा।v

Related posts

बिना टिकट सफर करने वालों से वसूल लिए 58 हजार 425 रुपए

राजगढ़ थानाधिकारी विष्णुदत बिश्नोई की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग

Jeewan Aadhar Editor Desk

भाणा—भोडिया की कार पर पलटी बस, 4 की मौत 1 गंभीर

Jeewan Aadhar Editor Desk