हिसार

साईबर सैल ने बरामद किए 45 मोबाइल, असल मालिकों को सौंपे

हिसार,
जिला पुलिस की साईबर सैल ने विभिन्न क्षेत्रों से गुम व चोरी हुए 45 मोबाइल बरामद किए हैं। ये मोबाइल फोन डीएसपी राजबीर सैनी ने उनके असल मालिकों को सौंपे।
पुलिस के अनुसार नवम्बर माह में मोबाइल गुम व चोरी होने के 45 मामलों का निपटारा किया गया। इस दौरान 45 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने मंगलवार को पुलिस लाईन में असल मालिकों को बुलाकर ये मोबाइल फोन उन्हें सौंपे। उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस हिसार की साइबर सुरक्षा शाखा में मोबाईल गुम होने की शिकायतें मिलती है। इसकी जांच करते हुए साईबर सुरक्षा शाखा प्रभारी एएसआई अमरेन्द्र सिंह ने 45 मोबाइल फोन की बरामदगी की और उनके असल मालिक को मोबाइल सौंपे गए।

Related posts

दिव्यांग केंद्र में सफेद मोतियाबिंद के 9 आप्रेशन हुए

सरकारी तकनीकी कॉलेजों में 600 सीटें कम करना निंदनीय —प्रो. सम्पत सिंह

13 सितंबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk