हिसार

चलो जलाएं दीप वहां, जहां अभी भी अंधेरा है : भगवान सहाय

वनवासी कल्याण आश्रम, हरियाणा प्रांत कार्यकारिणी बैठक हिसार में आयोजित

हिसार,
वनवासी कल्याण आश्रम हिसार कार्यालय में प्रांत कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। जिला उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि पूरे हरियाणा प्रांत- गुरुग्राम, फरिदाबाद, रोहतक, भिवानी, सिरसा, डबवाली, जींद, आदमपुर, कैथल, कुरुक्षेत्र एंव हिसार से 36 कार्यकारिणी सदस्यों ने बैठक में शिरकत की। उन्होने बताया कि बैठक की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष रामबाबू सिंघल ने की। क्षेत्र संगठन मंत्री माननीय भगवान सहाय जी मुख्य वक्ता के रुप में मौजुद रहे।
भगवान सहाय जी ने अपने संबोधन में सबका आह्वान करते हुए कहा कि चलो जलाएं दीप वहां, जहां अभी भी अंधेरा है। उन्होने कहा कि वनवासी क्षेत्र में समय समय पर अलग अलग स्थितियों में भी वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक कार्य किया हैं और आगे भी और उर्जा के साथ कार्य करते रहने की आवश्यक्ता हैं। उन्होने कहा कि हमारा कार्य जब तक निरंतर चलता रहेगा जब तक एक भी व्यक्ति अंधकार में हैं।
प्रांत संगठन मंत्री माननीय जयभगवान शर्मा जी ने बैठक का संचालन किया। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि प्रांत कार्यकारिणी बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की गई एंव पीछे हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मई से 7 जून तक वनवासी छात्रों की नगर यात्रा का आयोजन पूरे हरियाणा में किया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में मुख्य रूप से प्रांत अध्यक्ष रामबाबू सिंघल, प्रांत संगठन मंत्री जयभगवान शर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष रमेश सिंघल, प्रांत कोषाध्यक्ष रमेश गोयल, प्रांत सचिव सीए रामनिवास अग्रवाल,
विभाग संयोजक अनिल कुमार, जिला संयोजक जगदीश तोशामिया, जिला उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश बंसल, नगर अध्यक्ष संजीव अरोड़ा, नगर सचिव गौरव सिंगला, नगर उपाध्यक्ष अजय सैनी, नगर उपाध्यक्ष मनीष बिंदल, नगर उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता,
नगर कोषाध्यक्ष सीए पर्व गुप्ता, विद्यालय संपर्क प्रमुख शरद पांडे, ईश्वर सैनी, श्रवण, समीर मौजुद रहे।

Related posts

फतेहाबाद के रोडवेज महाप्रबंधक ने द्वेष भावना के तहत रोके दलबीर किरमारा के सेवानिवृति लाभ : संगठन

Jeewan Aadhar Editor Desk

‘गोरखधंधा’ शब्द पर पाबंदी की घोषणा से समस्त जोगी समाज में खुशी का माहौल : योगीराज जय भगवान

दवा घोटाला : सगुन ट्रेडिंग कंपनी के पते पर मिला खाली कमरा