हिसार

स्कूल बस को ट्राले ने मारी टक्कर-6 घायल

हिसार,
गांव बहबलपुर के पास एक ट्राले ने स्कूल वेन को टक्कर मार दी। हादसे में 6 बच्चों को गंभीर चोट लगी है। घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों की हालत स्थिर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को छुट्टी के बाद बहबलपुर के एक निजी स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने जा रही थी। इस दौरान एक अनियंत्रित ट्राले ने पीछे से स्कूल बस को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों का हजुम लग गया। घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

Related posts

भगाना बस स्टैंड पर शुरू किया जाटों ने धरना

Jeewan Aadhar Editor Desk

भारत विकास परिषद ने कोरोना वेक्सीन के वितरण के लिए 2400 स्वयंसेवकों की सूची उपायुक्त को सौंपी

वसंत उत्सव में जम कर थिरकीं महिलाएं

Jeewan Aadhar Editor Desk