हिसार

प्रोपर्टी टैक्स ठीक करवाने नगर निगम कैंप में उमड़ी भीड़

ज्वाइंट कमिश्नर व उप निगम आयुक्त ने लोगों की समस्याओं का किया समाधान

हिसार,
नगर निगम प्रशासन की ओर से वीरवार को नगर निगम परिसर में प्रोपर्टी टैक्स संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप लगाया गया। नगर निगम संयुक्त आयुक्त शालिनी चेतल व उप निगम आयुक्त डा प्रदीप हुड्डा के दिशा निर्देश में अधिकारियों व कर्मचारियों ने लोगों की समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान संयुक्त आयुक्त शालिनी चेतल व उप निगम आयुक्त डा प्रदीप हुड्डा ने उनके स्तर पर हल होने वाली लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।जिन लोगों की समस्याओं का समाधान ऑन द स्पोर्ट नहीं हो सकता था। उन्हें सोमवार व एक सप्ताह का वक्त अधिकारियों की ओर से दिया गया। जिससे लोगों की समस्याओं को रिकॉर्ड अनुसार सही किया जा सके और प्रोपर्टी टैक्स भरवाया जा सके।
नगर निगम आयुक्त डा जेके आभीर ने कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को कैंप के माध्यम से प्रोपर्टी टैक्स संबंधी समस्याओं का समाधान करवाने की सुविधा मुहैया करवाई गई है। सुबह दस बजे कैंप शुरू हुआ था और शहरवासियों ने इसमें बढ़चढ़ कर भाग लिया हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शहरवासी की जिम्मेदारी बनती है कि वह प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाये और अपने परिचितों को भी प्रोपर्टी टैक्स भरने के लिये जागरूक करें। प्रोपर्टी टैक्स जमा करवाना प्रत्येक शहरवासी की जिम्मेदारी बनती है। संयुक्त आयुक्त शालिनी चेतल ने कहा कि प्रोपर्टी टैक्स ठीक करवाने, प्रोपर्टी में नाम बदलवाने, प्रोपर्टी टैक्स में नाम चढ़वाने आदि के लिए 100 से ज्यादा लोग कैंप में पहुंचे थे। 40 से ज्यादा लोगों की प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी जैसे प्रोपर्टी टैक्स आईडी में नाम बदलावने, नाम ठीक करवाने, टैक्स ज्यादा व कम आने आदि समस्या का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। जिन प्रॉपर्टियों का मौका निरीक्षण व पुराने रिकॉर्ड से ठीक करना था। उनके लिए सोमवार व एक सप्ताह का समय शहरवासियों को दिया गया है।
डीएमसी डा प्रदीप हुड्डा ने कहा कि नगर निगम के कैंप में आने वाले सभी शहरवासियों को संतुष्ट किया गया हैं। जो काम मौके पर किये जा सकते थे, उन समस्याओं का मौक पर ही निपटान किया गया है। हमें उम्मीद है कि कैंप में जिस जोश के साथ शहरवासी पहुंचे है। उसी जोश के साथ शहरवासी अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाएंगे। इस अवसर पर सुपरिटेंडेंट कैलाश चंद्र, रजनीश कुमार, सत्यवान मलिक, सतनाम, नरेश, गुरू आदि मौजूद रहे।

Related posts

तेरापंथ भवन में चातुर्मास समापन पर मंगल भावना समारोह आयोजित

Jeewan Aadhar Editor Desk

बरवाला रोड बचाओ संघर्ष समिति की बैठक 17 को, दर्जनों गांवों के ग्रामीण होंगे शामिल

कुटुम्ब उत्सव के रूप में मनाएं भगवान परशुराम जयंती : एडवोकेट मनोज चन्द्रवंशी

Jeewan Aadhar Editor Desk