हिसार

प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी समस्याओं के समाधान के लिये 28 को लगेगा विशेष कैंप : डा जेके आभीर

हिसार,
नगर निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों को प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी बेहतर सुविधा देने के लिए 28 फरवरी को प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी समस्याओं के समाधान के लिये विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी समस्याओं का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान किया जाएगा। यह बात नगर निगम आयुक्त डा जेके आभीर ने प्रॉपर्टी टैक्स कैंप के संबंध में जानकारी देेते हुए कहीं।
निगम आयुक्त डा जेके आभीर ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स में नाम ठीक करना, प्रॉपर्टी में नाम बदलावाने, क्षेत्र ठीक करवाने, बकाया राशि भरना सहित सभी प्रकार की समस्याओं का कैंप के माध्यम से निराकरण किया जाएगा। शहरवासियों से अपील है कि कैंप में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और अपनी प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी समस्याओं का समाधान करवाये। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स भरना प्रत्येक शहरवासी की जिम्मेदारी बनती है। नगर निगम परिसर में 28 फरवरी को सुबह 10 बजे कैंप आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए समय समय पर इस प्रकार के कैंपों का आयोजन करता आया है।

Related posts

टीम सम्राट विक्रमादित्य बनी ‘प्रयास टी-20 सदभावना क्रिकेट कप’ विजेता

Jeewan Aadhar Editor Desk

पानी की इंतजार में गली भी तुड़वा बैठे विनोद नगर वासी

Jeewan Aadhar Editor Desk

एचएयू की ई-मौसम कृषि सेवा हरियाणा सरकार व आईसीएआर की वेबसाइट पर भी मिली जगह

Jeewan Aadhar Editor Desk