हिसार

रोजगार विभाग की प्लेसमेंट ड्राइव में 43 प्रार्थियों का चयन

हिसार,
लघु सचिवालय स्थित मंडल रोजगार कार्यालय में आज बेरोजगार युवाओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें 95 प्रार्थियों ने साक्षात्कार के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। साक्षात्कार उपरांत 43 प्रार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया।
इस अवसर पर मंडल रोजगार अधिकारी डॉ. ललिता महतानी, सहायक रोजगार अधिकारी दिनेश, श्रीगणपति बायोटेक के सुरेंद्र कुमार मलिक, रिलायंस निप्पों की ब्रांच मैनेजर मोनिका मक्कर व एलपीओ दीपिका सहित मंडल रोजगार कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

श्री कृष्ण प्रणामी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ऑनलाइन पढ़ाई आरंभ

प्रशासन की लापरवाही के कारण राशन वितरण ना होने से ग्रामीण परेशान

रोटरी क्लब ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए

Jeewan Aadhar Editor Desk