राज्य

जब दुष्यंत ने बुजुर्ग महिला को अपनी गाड़ी में बैठा चंडीगढ़ घूमने का सपना किया पूरा

बुजुर्ग महिला बोली-बैटा मन्नै चांदीगढ़ कौण घुमाव था

दुष्यंत बोला-ताई आज्या मेरी गाढ़ी मैं बैठ तन्नै मैं दिखाउंगा चंडीगढ़

चंडीगढ़,
…और ताई सब ठीक-ठाक सैं कै, परिवार मैं,… चंडीगढ़ देखण आई स कै ताई। जब शिष्टाचारवत यह सवाल प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उनसे चंडीगढ़ आवास पर मिलने आई महिला से पूछा तो बुजुर्ग महिला ने जवाब दिया, मन्नै चांदीगढ़ कुण घुमाव था, मैं त तैरय तांही मेरै पौते कै ब्याह का न्यौंदा दैण आई सूं। इतना सुन दुष्यंत चौटाला बुजुर्ग महिला से बोले ताई पहल्यां ते चा पी, अर फैर मेरे गैल मेरी गाढ़ी में बैठ…तन्नै मैं घुमाऊंगा चंडीगढ़ मै। कुछ इस तरह के संवाद आज डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और उनसे मिलने आई बुजूर्ग महिला के बीच सुन वहां उपस्थित अन्य लोग भी अचंभित रह गए।
दरअसल, मंगलवार को झज्जर जिले के जसौर खेड़ी गांव की एक बुजुर्ग महिला सुबह हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित आवास पर ठीक उस समय पहुंची जब दुष्यंत चौटाला अपनी गाड़ी से कफिले के साथ आफिस के लिए निकल रहे थे। सामने से बुजुर्ग को आते देख दुष्यंत ने गाड़ी रुकवा ली और बुजुर्ग महिला से मिलने के लिए अपनी गाड़ी से उतर गए। उन्होंने बुजुर्ग महिला से कुशलक्षेम जान उन्होंने चंडीगढ़ आने का कारण पूछा। बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह अपने पोते की शादी का निमंत्रण उन्हें देने आई है। दुष्यंत बुजुर्ग महिला को अपनी कोठी में ले गए और चाय पिलाई। दुष्यंत ने बुजुर्ग महिला के पोते की शादी का शादी का निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया और कहा कि ताई मैं ब्याह में जरूर आउंगा। अपनी दादी समान बुजुर्ग से दुष्यंत ने पूछा कि चंडीगढ़ में कभी घूमे हो क्या? महिला हंसने लगी और कहने लगी बेटा, मुझे कौन चंडीगढ़ दिखाता? इतना सुनते ही दुष्यंत ने उस बुजुर्ग महिला को अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाया और उन्हें चंडीगढ़ की सैर करवाई और रास्ते में चंडीगढ़ के बारे में बताया। इसके बाद डिप्टी सीएम बुजुर्ग महिला को अपने सरकारी आफिस ले गए। आज अपने पोते की शादी का निमंत्रण देने पहुंची एक बुजुर्ग महिला का चंडीगढ़ घूमने का सपना दुष्यंत चौटाला ने पूरा कर दिया।

Related posts

बोर्ड के दशवीं के परिणाम संदेहास्पद : तंवर

कर्मचारियों के लिए हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ ने लिया बड़ा फैसला

साइबर क्राइम चरम पर—साइबर सेल लाचार