राज्य हिसार

साइबर क्राइम चरम पर—साइबर सेल लाचार

हिसार
एटीएम कार्ड की जानकारी जुटाने के बाद साइबर क्राइम करने वाले व्यक्ति ने सूर्य नगर की गली नंबर 19 निवासी ओम प्रकाश के खाते में जमा 94 हजार 270 रुपए की नकदी निकाल ली। ओम प्रकाश को इस बात का पता चला और उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि उनके खाते से जो राशि निकाली गई है, उस राशि से ठग ने ऑनलाइन शॉपिंग की हुई है। पुलिस ने बताया कि ओम प्रकाश अस्वस्थ होने के चलते उनका एटीएम कार्ड उनके बेटे के पास था। हाल ही में उसके पास फोन कॉल आई, जिसमें उनके एटीएम कार्ड की वैद्यता खत्म होने की बात कही और उस वैद्यता को आगे बढ़ाने के लिए एटीएम कार्ड पर छपी डिटेल मांगी। ओम प्रकाश के बेटे ने कॉल करने वाले युवक को सारी जानकारी दे दी। इसके पश्चात लगतार सात बार उनके खाते से 10 से 15 हजार के बीच राशि निकली। जब वे बैंक पहुंचे तो उन्हें उनके पैसों से ऑनलाइन शॉपिंग करने की जानकारी मिली। वहीं पुलिस ने इस मामले में जांच की पता चला कि शॉपिंग करने वाले व्यक्ति का संपर्क बिहार से है।

Related posts

रोटरी हिसार 21 को जरूरतमंदों के लिए लगाएगा आंखों का शिविर

महंगाई को जायज बताने वाले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का पारिजात चौक पर फूंका जाएगा पुतला

आंदोलन कर रहे 11 किसानों की मृत्यु होना दुखदाई घटना : गर्ग

Jeewan Aadhar Editor Desk