हिसार

शहर को सेंटेटाइज करने के लिए टीमों को किया गठन : मेयर गौतम सरदाना

सार्वजनिक जगहों को सेनेटाइज करने का अभियान जारी – निगम आयुक्त डा जेके आभीर

हिसार,

कोरोना वायरस को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर को सेनेटाइज करने का अभियान जोर-शोर से जारी है। मंगलवार को मेयर गौतम सरदाना, नगर निगम आयुक्त डा जेके आभीर ने सफाई शाखा, तहबाजारी शाखा और फायर बिग्रेड के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमों का गठन किया। वहीं सामाजिक संस्थाओं ने भी शहर को सेनेटाइज करने में अपना सहयोग देने की अपील की। मेयर गौतम सरदाना व नगर निगम आयुक्त डा जेके आभीर ने फायर बिग्रेड की गाडि़यों, मैनुअल स्प्रे करने के कर्मचारियों को टंकियों सहित रवाना किया। मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि शहर को सेनेटाइज करने के लिए नगर निगम, फायरबिग्रेड की टीमें दिन रात लगी हुई है। कोरोना वायरस को हराने की हमारी जंग जारी है। मेरी शहरवासियों से अपील है िकवह स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई गाइडलाइनों का पालन करें। अपने घरों में रहे और अपने हाथों को बार बार साबुन या सेनेटाइजर आदि से धोये। अपवाहों पर ध्यान न दे और अति आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले। मेयर गौतम सरदाना ने व्यापारियों, सामाजिक व धार्मिंक संस्थाओं से अपील की िकवह मंदिरों, धर्मशालाओं और बाजारों में दुकानों को बंद रखे। फल सब्जियों, दूध, दवाईयां, करियाणा की दुकानें खुली है। दैनिक जीवनयापन की प्रत्येक चीज शहरवासियों को सरकार द्वारा मुहैया करवाई जा रही है। इसलिए भयभीत न हो।
नगर निगम आयुक्त डा जेके आभीर ने कहा कि हमारी ओर से शहर की सार्वजनिक जगहों को सेनेटाइज करने के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया गया है। स्प्रे टैंक के साथ आठ कर्मचारियों की टीम काम कर रही है। वहीं फायरबिग्रेड के साथ सफाई शाखा के दूसरे कर्मचारी जुटे हुए है। तहबाजारी व सफाई शाखा दोनों के कर्मचारी संयुक्त रूप से काम कर रहे है। नगर निगम की सफाई के लिए लगााई गई गाडि़यों से भी शहवासियों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होनंे कहा कि कोरोना वायरस को लेकर प्रत्येक शहरवासी में जागरूकता होना जरूरी है। घर के खिड़की दरवाजों के ंकुंडे़, गाडि़यों की खिड़कियां खोलने के हैंडल आदि जिन चीजों को बार बार छुआ जाता है। उन्हें सेनेटाइज करने की बेहद जरूरत है। हमें अपने घरों से बाहर नहीं निकलना है और अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है।
उप निगम आयुक्त डा प्रदीप हुड्डा ने कहा कि नगर निगम की ओर से अलग अलग टीमों का गठन किया गया है। जिन-जिन जगहों को सेनेटाइज किया जा रहा है। उनकी सूची नगर निगम प्रशासन द्वारा तैयार की जा रही है। मंदिरों में लाइड स्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं नगर निगम की टाटा एस लोगों को जागरूक कर रही है। नगर निगम एसई रामजीलाल ने कहा कि नगर निगम प्रशासन की ओर से सेनेटाइज के काम में तेजी लाई गई है। सभी अधिकारी व कर्मचारी मिलकर संयुक्त रूप से अभियान चलाये हुए है। शहरवासियों से अपील है कि वह स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों का पालन करें। इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी अमन ढांडा, सीएसआइ सुभाष सैनी, एएसआइ संदीप कुमार, सुरेंद्र हुड्डा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

सेल्जमेन का अपहरण कर ठेकेदार व अन्य ने की मारपीट

जनस्वास्थ्य विभाग की मनमानी के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे राजेश हिन्दुस्तानी

शनिचर अमावस्या को लगेगा अटूट लंगर