सिरसा

आरोग्य सेतु एप बताएगा आसपास कोरोना वायरस के संक्रमण का कितना खतरा : उपायुक्त

सिरसा,
उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के जोखिम का आंकलन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च आरोग्य सेतु एप आपको यह बताएगा कि आप जोखिम में हैं या नहीं। एप ब्लूटूथ और जीपीएस से चलता है। यह एप कोविड-19 संक्रमण के प्रसार, जोखिम और बचाव एवं उपचार के लिए लोगों तक सही और सटीक जानकारी देने का काम करेगा।
इस एप को एंड्रॉयड गूगल प्ले स्टोर और आईओएस स्टोर से डाउनलोड कर सकता है। यह एप हिंदी, अंग्रेजी समेत कुल 11 भाषाओं में जानकारी उपलब्ध कराता है। एप आपको बताता है कि क्या आप उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में हैं या नहीं। एप सक्रिय तौर पर सटीकता से काम कर सके, इसलिए इसे हर समय लोकेशन एक्सेस देने और ब्लूटूथ ऑन रखने की जरूरत पड़ती है। यदि आप जोखिम या उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में हैं, तो एप आपको परीक्षण कराने जाने के लिए निकटतम परीक्षण केंद्र में अपॉइनमेंट के लिए टोल-फ्री नंबर 1075 पर कॉल करने के लिए सुझाव देगा। एप वायरस से बचाव के लिए बुनियादी सावधानी बरतने के टिप्स भी बताता है। यदि आपका परीक्षण सकारात्मक आता है तो यह एप आपका डाटा को सरकार के साथ साझा करेगा। एप की गोपनीयता नीति में उल्लेख किया गया है कि यह अन्य थर्ड पार्टी एप के साथ डाटा साझा नहीं करता है।

Related posts

कलाकारों ने ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Jeewan Aadhar Editor Desk

दाह संस्कार के दौरान कोविड-19 से बचाव संबंधी हिदायतों की हो अनुपालना : डीसी बिढान

250 रुपए ने हरियाणा के हलवाई को बना दिया करोड़पति—जानें विस्तृत जानकारी

Jeewan Aadhar Editor Desk