हिसार

भगवान परशुराम जन सेवा समिति ने बांटी राशन सामग्री

हिसार,
भगवान परशुराम जन सेवा समिति कार्यालय में जरूरतमंद लोगों को आटे की थैलियां वितरण की गई। इस अवसर पर समिति की जल सेवा इकाई के सचिव पी.सी शर्मा, संतोष देवी, राजेश भारद्वाज, समिति के संस्थापक योगेंद्र शर्मा ने बताया कि समिति लॉकडाउन के तहत जरुरतमंद लोगों को समय-समय पर राशन उपलब्ध करवा रही है। मां बनभौरी धाम ट्रस्ट के मुख्य प्रशासक सुरेंद्र कौशिक, उनके पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा शहर में लगभग 800 जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन देने का जो काम किया है, बहुत ही सराहनीय है। मां बनभोरी ट्रस्ट जींद, बरवाला, उचाना व उनके साथ लगते छोटे कस्बों में भी अपनी सेवाएं देकर बहुत ही पुनीत कार्य कर रहा है। इसके लिए भगवान परशुराम जन सेवा समिति मां बनभौरी धाम ट्रस्ट के इस कार्य की प्रशंसा करती है।

Related posts

ओलावृष्टि से हुए नुकसान की स्पेशल गिरदावरी करवाए सरकार : सतबीर सिसाय

अखिल भारतीय सेवा संघ ने किया शहीद उद्यम सिंह को याद

दूल्हे को फेरे लेते ही आना होगा अस्पताल

Jeewan Aadhar Editor Desk