हिसार

निगमायुक्त ने नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण, चिकित्सकों ने पार्किंग व शौचालय बनाने की रखी मांग

हिसार,
नागरिक अस्पताल का निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने आज बुधवार को निरीक्षण किया। नागरिक अस्पताल चिकित्सकों की टीम व निगम एमई संदीप बैनीवाल और जेई प्रवीण चैहान मौजूद रहे।
चिकित्सकों की टीम ने निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग को नागरिक अस्पताल की मुख्य पार्किंग का निरीक्षण किया और पार्किंग बनाने की मांग रखी। निगमायुक्त ने एमई संदीप बैनीवाल को पार्किंग का कार्य करवाने के आदेश दिये। इसके उपरांत उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। चिकित्सकों ने अस्पताल परिसर में दो शौचालय और बैंच रखवाने की मांग रखी। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने निगमायुक्त को बताया कि आज तक जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल सुविधा अस्पताल प्रशासन को मुहैया नहीं करवाई गई है। निगमायुक्त ने मौके पर ही जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की और पेयजल सुविधा मुहैया करवाने के आदेश दिये। निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि नागरिक अस्पताल प्रशासन का आज निरीक्षण किया है। चिकित्सकों ने पार्किंग निर्माण, शौचालय बनाने के साथ बैंच रखवाने की मांग की है। जिसको लेकर इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को आदेश दिये है।

Related posts

हीरा देवी-रामरूप चैरिटेबल ट्रस्ट ने चलाया पौधारोपण अभियान

Jeewan Aadhar Editor Desk

जाट आरक्षण आंदोलन : हिंसा व आगजनी के 4 दोषियों को 5—5साल की सजा—पढ़े विस्तृत रिपोर्ट

Jeewan Aadhar Editor Desk

रूद्र ने गोल्ड मैडल जीतकर हिसार का नाम रोशन किया : हरिहर शर्मा

Jeewan Aadhar Editor Desk