हिसार

निगम आयुक्त ने किया बनभौरी धार्म ट्रस्ट के स्टोर का निरीक्षण, की प्रशंसा

255 राशन विभिन्न क्षेेत्रों के लिए भिजवाई, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशासन ने ट्रस्ट को किया सम्मानित

हिसार,
नगर निगम आयुक्त डा. जेके आभीर ने मां भ्रामरी देवी शक्तिपीठ बनभौरी धाम ट्रस्ट की ओर से सेक्टर 14 में खोले गये स्टोर का निरीक्षण किया। स्टोर में जरूरतमंदों को वितरित करने के लिए राशन की किट तैयार करके रखी गई है ताकि विभिन्न क्षेत्रों में वितरण किया जा सके।
इस अवसर पर डा. आभीर ने ट्रस्ट द्वारा किये जा रहेे सेवा कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि संकट के समय जरूरतमंदों की मदद करना समय की मांग और सबसे बड़ा धर्म है। देेश में कोरोना प्रकोप के चलते लॉकडाऊन घोषित किया हुआ है। लॉकडाऊन में जरूरतमंदों की हर संभव सहायता के लिए सरकार व प्रशासन पूरा प्रयास कर रही है वहीं अन्य सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं भी इस कार्य में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि बनभौरी धाम ट्रस्ट पिछले लगभग एक माह से सेवा कार्य में लगा है, जो सराहनीय है। इससे पहले गत सांय प्रशासन की ओर से उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए बनभौरी धार्म ट्रस्ट को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। ट्रस्ट के मुख्य महाप्रबंधक सुरेन्द्र कौशिक ने प्रशासन की ओर से यह प्रशस्ति पत्र हासिल किया।
उधर, ट्रस्ट के सेवा कार्यों के चलते विभिन्न क्षेत्रों में राशन वितरण का कार्य जारी है। ट्रस्ट के मुख्य महाप्रबंधक सुरेन्द्र कौशिक ने बताया कि आज नगर निगम आयुक्त डा. जेके आभीर की देखरेख में 255 राशन किट शहर के आजाद नगर, सूर्य नगर व ऋषि नगर सहित शहर के अन्य भागों में भिजवाई गई। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के सेवा कार्य स्थिति सामान्य होने तक लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने ट्रस्ट को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित कियेे जाने पर प्रशासन का आभार जताया और कहा कि इससेे सेेवा भावना मजबूत होती है। उन्होंनने जरूरतमंदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे सरकार एवं प्रशासन के निर्देशानुसार घरों में रहें, उन्हें राशन आदि की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि घरों में रहकर ही हम कोरोना जैसी बीमारी को मात दे सकते हैं।

Related posts

इनेलो पंचायत, नगर परिषद व जिला परिषद के चुनाव लड़ेगी सिंबल पर

नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिले में मोबाइल काउसंलिंग की व्यवस्था : डा. दलबीर सैनी

Jeewan Aadhar Editor Desk

गलवान के शहीदों की शहादत भुलाई नहीं जा सकती : जापान सिंह