देश

कोरोना महामारी : स्वामी सदानंद महाराज ने सौंपा एक करोड़ 25 लाख 25 हजार रुपए का चैक

नई दिल्ली,
मानव जीवन का यही सार—तुम सेवा से पाओगे पार..इसे पूर्ण करते हुए श्री कृष्ण प्रणामी जनकल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय संत स्वामी सदानंद महाराज ने असहायों की मदद के लिए संस्था द्वारा स्थापित ट्रस्ट से स्वामी सदानंद चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से पीएम केयर्स फंड में एक करोड़ 25 लाख 25 हजार रुपए की राशि दान की है। महाराज सदानंद ने दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर उनके निवास स्थान पर सहायता राशि का चैक भेंट किया।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्थाओं और आमजन से आर्थिक सहयोग करने की अपील की है। प्रधानमंत्री की अपील को श्री कृष्ण प्रणामी जनकल्याण ट्रस्ट ने गंभीरता से लिया और संस्था के राष्ट्रीय संत स्वामी सदानंद महाराज ने असहायों की मदद के लिए संस्था द्वारा स्थापित ट्रस्ट से स्वामी सदानंद चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से पीएम केयर्स फंड में एक करोड़ 25 लाख 25 हजार रुपए की राशि दान की।

जानकारी देते हुए संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मुरलीधर शास्त्री ने बताया कि दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ने संस्था द्वारा दिए गए धनराशि के सहयोग की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह राशि इस संकट की घड़ी में असहायों के काम आएगी।

उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, सामूहिक निर्धन कन्या विवाह और संपूर्ण हरियाणा में 80 गौशाला व नंदीशाला, लावारिश, आश्रयहीन, मानसिक रूप से दिव्यांगों के लिए अपना घर के नाम से सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। संस्था द्वारा एक लाख पोलियोग्रस्त रोगियों का नि:शुल्क ऑप्रेशन करवाया जा चुका है। इस दौरान दीन दयाल, अशोक मित्तल, सुरेश गर्ग आदि मौजूद रहे।

Related posts

123 शिक्षण संस्थान अब नहीं रहेंगे ‘विश्वविद्यालय’

Jeewan Aadhar Editor Desk

सीनियर वकीलों के व्यवहार पर चीफ जस्टिस ने लगाई फटकार

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से राहत के लिए सरकार GST पर भी कर रही है विचारः पेट्रोलियम मंत्री