हिसार

मेयर सरदाना ने श्री श्याम संग परिवार को सम्मानित किया

हिसार,
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन में श्री श्याम संग परिवार के सदस्यों द्वारा वार्ड नम्बर 6, बारह क्वार्टर और जवाहर नगर में जरूरतमंद 500 लोगो के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। श्री श्याम संग परिवार के प्रधान अनिल तनेजा ने बताया कि भोजन व्यवस्था के लिए मेयर गौत्तम सरदाना ने श्री श्याम संग परिवार को सम्मानित किया है। श्री श्याम संग परिवार ने बताया कि नर सेवा आज इस विपदा के समय में नारायण की ही सेवा हैं। इस संकट के दौर में हर किसी को आगे आना चाहिए और सहयोग करना चाहिए।श्री श्याम संग परिवार के इस प्रोग्राम में प्रधान अनिल तनेजा ने बताया कि किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए 9802236296 पर संपर्क कर सकते हैं। श्री श्याम संग परिवार की इस सेवा में इस परिवार के सदस्य बजरंग गंगवा, सचिन शर्मा, देवेंद्र गर्ग, राजकुमार जांगड़ा, सुशील अग्रवाल, पीयूष तनेजा, राहुल जिंदल, वीनू मित्तल, प्रियंक मित्तल, रोहतास, मनोहर और नरेंद्र शर्मा मौजूद थे।

Related posts

पिस्तौल से फायर कर जान से मारने के आरोप में एक दर्जन पर केस

स्कूल—कॉलेज बंद होने पर ग्रंथी ने सिखा दी बच्चों को पंजाबी भाषा

बेरोजगार हुए लाइब्रेरी व कम्प्यूटर संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन