हिसार

संतो का अपमान बर्दाश्त नही किया जाएगा : भूपेंद्र राघव

महाराष्ट्र के पालघर में हुई घटना पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जताया रोष

हिसार,
भारत संतों का देश है और इस देश की धरा पर संतों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात आज श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राघव ने एक बयान जारी कर कही। बयान में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पालघर में हुई घटना दु:खद व निंदनीय है। इस घटना ने पूरे देश को झझकोर कर रख दिया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जिस सनातन धर्म के कारण भारत की पहचान है और उसी धरती के माथे पर महाराष्ट्र के पालघर में हुई घटना ने कलंक लगाने का काम किया है।
भूपेंद्र सिंह राघव ने कहा कि ऐसी घटना मानवता के नाम पर कलंक है और इसलिए महाराष्ट्र सरकार को इस घटना को लेकर तुंरत कदम उठाने चाहिए और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए और उनको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Related posts

4 अप्रैल 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

क्रांति चौक सीवरेज व्यवस्था : कुलदीप बिश्नोई ने कसी कमर, करीब 1 करोड़ रुपए में बदली जाएगी सिवरेज लाइन

Jeewan Aadhar Editor Desk

टिड्डी के बारे में किसानों को जागरूक करें कृषि अधिकारी : एडीसी